फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Officers are unruly, district's ranking drops 20 places

Unnao News: अफसर बेलगाम, जिले की रैंकिंग लुढ़की 20 पायदान

Fri, 09 May 2025 02:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Officers are unruly, district's ranking drops 20 places
कानपुर। आईजीआरएस रैंकिंग में अप्रैल में जिला 20 पायदान लुढ़ककर 61वें स्थान पर पहुंच गया है। मार्च में 41वीं रैंक थी। रैंकिंग गिरने का अहम कारण तहसील स्तर पर आ रहीं शिकायतों का मौके पर जाकर निस्तारण न करना है। अफसरों ने अपने कार्यालय में बैठकर शिकायतें निस्तारित कर दीं। इस कारण एक महीने में जिले की रैंकिंग 20 अंक लुढ़क गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की सख्ती के बाद भी रैंकिंग में सुधार नहीं हो रहा है। नगर निगम, जलकल, केस्को विभाग की लापरवाही के अलावा तहसीलों में जनसुनवाई में आईं शिकायतों का मौके पर जाकर निस्तारण न करने से अप्रैल में जिले का खराब प्रदर्शन रहा। बीते माह 10121 शिकायतें अलग-अलग विभागों की आई थीं। इनका निस्तारण करने में कुल 140 में 103 अंक प्राप्त हुए। यानी 73.57 फीसदी शिकायतों का निस्तारण हुआ था। जब सीएम कार्यालय से 8276 निस्तारित शिकायतों का फीडबैक लिया गया तो 4759 शिकायतकर्ता ऐसे मिले जो शिकायत निस्तारण से संतुष्ट नहीं थे। सिर्फ 3517 लोग ही संतुष्ट मिले।
विज्ञापन

विभाग के सूत्रों ने बताया कि जनसुनवाई में सबसे अधिक शिकायतें राजस्व विभाग की होती हैं। अधिकतर शिकायतें तहसील स्तर पर की जाती हैं। तहसीलों में बैठे अफसर मौके पर जाए बिना ही अधिकतर शिकायतों को निस्तारित कर देते हैं। बता दें कि डीएम की लगातार मॉनीटरिंग से करीब चार माह बाद मार्च माह में आईजीआरएस रैंकिंग 41वें स्थान पर पहुंच पाई थी। फरवरी में जिले की रैंकिंग 61वीं और जनवरी में 53वीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनसुनवाई आने वाली शिकायतों के निस्तारण में जिला स्तरीय अधिकारियों के स्तर पर लापरवाही बरती जा रही है। मार्च माह में सख्ती के बाद सुधार हुआ था, अप्रैल माह में फिर लापरवाही शुरू कर दी है। सभी लापरवाह अफसरों को नोटिस भेजकर जवाब-तलब होगा।
डॉ. राजेश कुमार, एडीएम सिटी, नोडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed