फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   officers are cheked in night cetp

रात में पहुंचे अधिकारियों ने परखा कि सीईटीपी बंद है या खुली, एनजीटी के आदेश पर बंद चल रही है सीईटीपी

Thu, 18 Jul 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
officers are cheked in night cetp
उन्नाव। एनजीटी के आदेश पर बंद चल रहे दही चौकी व बंथर सीईटीपी का मंगलवार की रात सीपीसीबी के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीईटीपी में चल रहे अपग्रेडेशन के काम की हकीकत देखी। सीपीसीबी की टीम लगभग एक घंटे तक सीईटीपी में रही। उन्होंने लोनी व सिटी ड्रेन से पानी का नमूना भी लिया।
विज्ञापन

प्रदूषण फैलाने पर एनजीटी ने सख्ती दिखाते हुए सीईटीपी दही चौकी व सीईटीपी बंथर को बंद करने के निर्देश दिए थे। एनजीटी के निर्देश पर अमल करते हुए सीपीसीबी ने दोनों सीईटीपी बंद करा दिए थे। यही नहीं दोनों सीईटीपी से जुड़ी 41 टेनरियों में उत्पादन भी बंद करा दिया था। दोनों सीईटीपी को दोबारा खोलने से पहले प्रदूषण कम करने के लिए जरूरी मशीनें लगवाने के निर्देश भी दिए गए थे। सीईटीपी दही चौकी व बंथर में मशीनों को लगाने का काम पूरा हो चुका है। जबकि मरम्मत का काम अभी चल रहा है। मंगलवार रात सीपीसीबी की छह सदस्यीय टीम अचानक सीईटीपी बंथर पहुंच गई। टीम के पहुंचते ही वहां हड़कंप मच गया। रात के अंधेरे में टीम ने पूरे प्लांट का निरीक्षण किया। हाल ही में लगाई गई मशीनों की जानकारी ली। इसके बाद टीम दही चौकी पहुंची। यहां भी सीपीसीबी टीम ने नई मशीनों की जानकारी ली। लगभग एक घंटे तक प्लांट में रुकने के बाद उन्होंने कुछ वीडियो भी बनाए और तस्वीरें ली। इसके बाद वह लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed