{"_id":"23972509a3b825863add57f1adee2c95","slug":"now-the-wait-for-concrete-houses-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पक्के मकान के लिए अभी करें इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पक्के मकान के लिए अभी करें इंतजार
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Thu, 26 Mar 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव। जिले के करीब 831 लोगों को पक्के आवास के लिए अभी इंतजार करना होगा। चालू वित्त वर्ष में 2031 लोहिया आवासों को बनाने के लक्ष्य में बजट बाधक बन गया है।
करीब 12 सौ लोहिया आवासों के लिए ही शासन ने दूसरी किस्त जारी की है। दूसरी किस्त का पैसा आने के बाद डीएम सौम्या अग्रवाल ने बीडीओ को पत्र लिखकर शुक्रवार शाम तक हर हाल में प्रस्ताव देने को कहा है।
प्रदेश सरकार द्वारा जनपद को वित्त वर्ष 2014-15 में 2031 लोहिया आवासों का आवंटन हुआ था। इसमें से दूसरी किस्त में लगभग 1200 आवासों के लिए 17 करोड़ 98 लाख 6 हजार रुपये जारी किए गए हैं। अब जिला प्रशासन के सामने इस किस्त का जारी करने के लिए बड़ी परेशानी पेश आने वाली है। क्योंकि हर ब्लाक को पैसों का बराबर वितरण करना है।
विज्ञापन
ऐसे में जिन्हें दूसरी किस्त मिली उनके चेहरे पर तो खुशी नजर आएगी लेकिन जिन्हें नहीं मिली उन्हें मायूसी ही हाथ लगेगी। फिलहाल डीएम ने सभी बीडीओ से शुक्रवार शाम तक प्रस्ताव मांगे हैं। उन्हाेंने यह कार्य समय से हरहाल में पूरा करने का आदेश दिया है।
परियोजना निदेशक रामकृपाल चौधरी ने बताया शासन द्वारा लोहिया आवासों की दूसरी किस्त के लिए 17 करोड़ 98 लाख 6 हजार रुपये हैं। जिलाधिकारी ने सभी बीडीओ का पत्र लिखकर शुक्रवार शाम तक दूसरी किस्त की सभी औपचारिकता पूर्ण करने देने का आदेश दिया है।
इतने आवासों के प्रस्ताव है बाकी
उन्नाव। विकास भवन के जानकारों की लोहिया आवासों की दूसरी किस्त के लिए 12 सौ के सापेक्ष लगभग 6 सौ आवासों के प्रस्ताव आ चुके है। अभी तक लगभग 6 सौ आवासों के प्रस्ताव शेष है।
क्या हैं लोहिया आवास
उन्नाव। प्रदेश सरकार द्वारा राम मनोहर लोहिया समग्र विकास गांवो के लिए चयनित ग्रामीणों को ही लोहिया आवास दिए जाते है। एक लोहिया आवास की लागत 2 लाख 75 हजार होती है। इसके साथ ही इन आवासों को उजाले के लिए 30 हजार रुपये सोलर लाइट के मिलते है। इस तरह एक लोहिया आवास की लागत 3 लाख 05 हजार आती है।