{"_id":"673f87b8d9593fad7c044c95","slug":"now-farmer-registry-will-have-to-be-done-to-get-kisan-samman-nidhi-unnao-news-c-221-1-sknp1055-123017-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: किसान सम्मान निधि पाने के लिए अब करानी होगी फार्मर रजिस्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: किसान सम्मान निधि पाने के लिए अब करानी होगी फार्मर रजिस्ट्री
विज्ञापन
उन्नाव। किसान सम्मान निधि पाने के लिए अब फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य कर दी गई है। रजिस्ट्री कराने की सुविधा वेब पोर्टल व मोबाइल एप के जरिए भी दी जाएगी। इससे घर बैठे भी रजिस्ट्री हो जाएगी। वहीं, दूसरे चरण में 25 नवंबर से 31 दिसंबर तक सभी राजस्व गांवों में शिविर लगाया जाएगा।
प्रभारी उप कृषि निदेशक शशांक कुमार ने बताया कि सरकार की ओर से किसानों का डिजिटल डेटा तैयार किया जा रहा है। इसके लिए फार्मर रजिस्ट्री की शुरुआत की गई है। रजिस्ट्री तैयार होने के बाद भविष्य में किसान सम्मान निधि के अलावा केसीसी, फसल बीमा, एमएसपी कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर फंड जैसी योजनाओं का लाभ भी इसके जरिए ही मिलेगा। बताया कि डिजिटल डेटा समय, समय पर अपडेट भी किया जाएगा। रजिस्ट्री कार्यक्रम दो चरणों में पूरा कराया जाएगा। पहले चरण में किसान स्वयं अपना पंजीकरण करते हुए फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने की सुविधा दी जाएगी।
किसान वेब पोर्टल https://upfr.agristack.gov.in या मोबाइल एप upfarmer registry up के माध्यम से स्वयं या जन सुविधा केंद्रों से अपनी फार्मर रजिस्ट्री कर सकेंगे। दूसरे चरण में 25 नवंबर से 31 दिसंबर 2024 तक लेखपाल, कृषि व अन्य विभाग के कार्मिक राजस्व ग्रामों में शिविर लगाएंगे। वहां पर एप के माध्यम से फार्मर रजिस्ट्री तैयार करेंगे। बताया कि किसान सम्मान निधि की आगामी किस्तों का लाभ लेने के लिए फार्मर रजिस्ट्री का तैयार होना अनिवार्य किया गया है। उप कृषि निदेशक ने किसानों से अपील की है कि फार्मर रजिस्ट्री जरुर करा लें। जिससे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की आगामी किस्त का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
फार्मर रजिस्ट्री में यह होगी जानकारी
- फार्मर रजिस्ट्री में किसान व उसके पिता का नाम, उसके स्वामित्व वाले सभी गाटा संख्याएं अंकित होंगी।
- सह खातेदार होने पर गाटा में किसान का अंश, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड संख्या और ई-केवाईसी का विवरण होगा।