{"_id":"66db4e9646b9e27207030d04","slug":"notice-to-eo-and-je-on-negligence-in-cleaning-at-religious-places-unnao-news-c-221-1-uno1004-119415-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: धार्मिक स्थलों पर सफाई में लापरवाही मिलने पर ईओ और जेई को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: धार्मिक स्थलों पर सफाई में लापरवाही मिलने पर ईओ और जेई को नोटिस
विज्ञापन
उन्नाव। नगर पालिका अध्यक्षा ने धार्मिक स्थलों पर सफाई कार्य में लापरवाही मिलने पर ईओ और जलकल जेई को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। संतोष जनक जवाब न मिलने पर दोनों अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
गणेश महोत्सव पर शहर के धार्मिक स्थलों के अलावा जगह- जगह प्रतिमा स्थापित कर आयोजन कराएं जाएंगे। इसको लेकर नगर पालिका अध्यक्षा श्वेता मिश्रा ने शहर के सभी धार्मिक स्थलों पर समुचित सफाई कराने के निर्देश ईओ और जलकल अभियंता को दिए थे। इसके अलावा चूना और एंटीलार्वा छिड़काव सहित अन्य जरूरी व्यवस्था कराने के लिए कहा था। अधिकारियों ने इस काम में लापरवाही बरती।
इससे नगर पालिका अध्यक्ष के पास दो दिन से लगातार शिकायतें आ रही हैं। शुक्रवार को उन्होंने ईओ संजय गौतम और जलकल अभियंता विवेक वर्मा को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया। नगर पालिका अध्यक्षा ने बताया कि दोनों अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब संतोषजनक न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। सभी धार्मिक स्थलों पर समुचित सफाई कराई जाएगी।