फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Not taking a breather sun

जाड़ा और विकराल हुआ, धूप भी नहीं पहुंचा रही राहत

Tue, 30 Dec 2014 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Tue, 30 Dec 2014 12:17 AM IST
विज्ञापन
Not taking a breather sun

कड़ाके की ठंड के बीच सोमवार को दोपहर बाद हल्की धूप निकली, जो गलन और सर्द हवाओं से लोगों को कोई राहत न दे सकी। ठंड लगातार विकराल होती जा रही है। शीतलहर से लोगों के हाड़ तक कांप गए। गलन ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। दिनभर लोग आग के पास ही बैठे रहते हैं। घरों में रूम हीटर से लेकर ब्लोअर 24 घंटे चलते रहते हैं।

विज्ञापन

शनिवार और रविवार दो दिन तक धूप नहीं निकली थी।

इससे लोग कड़ाके की ठंड से जूझ रहे थे। सोमवार को दोपहर 2 बजे के बाद हल्की धूप निकली। इससे पहले सूर्यदेव बादलों की ओट में ही रहे। दोपहर 12 बजे तक भीषण कोहरा नजर आया। रविवार देर रात सड़कों पर चलना दूभर हो गया। घने कोहरे से 20 से 30 मीटर की दूरी पर खड़े लोग और वाहन भी नजर नहीं आ रहे थे। सोमवार दोपहर तक यही स्थिति रही।
विज्ञापन


इसके बाद धूप निकली, जिससे लोगों को कोई फायदा नहीं मिला। जैसे ही शाम के पांच बजे, वैसे ही घर से बाहर रहे लोग अपना कामधंधा जल्दी से निपटाने की कोशिश में जुट गए। शाम 6 बजते ही लोग घरों को रवाना हो गए। घरों और कार्यालयों में ठंड से बचने के लिए दिन-रात रूम हीटर व ब्लोअर चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीषण कोहरे से ट्रेनों की चाल बिगड़ गई है। सोमवार को आगरा इंटरसिटी व बरौनी-ग्वालियर ट्रेनें निरस्त रहीं। इसके अलावा शाम 7 बजे पहुंचने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस दूसरे दिन दोपहर डेढ़ बजे पहुंची। वहीं मरुधर एक्सप्रेस व कैफियत एक्सप्रेस 12 घंटे, फरक्का सात घंटे, गोमती छह घंटे, प्रतापगढ़ व झांसी इंटरसिटी पांच घंटे से अधिक लेट रहीं। कानपुर और लखनऊ के बीच चलने वाली मेमू पैसेंजर दो से चार घंटे लेट रहीं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed