फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   no doctor in chc

इलाज के लिए उन्नाव या लखनऊ की दौड़ लगाने की मजबूरी

Sun, 26 Jun 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
no doctor in chc
औरास। ब्लॉक क्षेत्र में संचालित सीएचसी में तीन साल बाद भी न विशेषज्ञ डॉक्टर हैं और न उपकरण। गंभीर घायलों, गर्भवती महिलाओं व अन्य मरीजों को 55 किलोमीटर दूर जिला अस्पताल व 65 किलोमीटर लखनऊ ट्रामा सेंटर जाना पड़ता है।
विज्ञापन

नगर पंचायत औरास की 61 ग्राम पंचायतों की आबादी करीब पौने दो लाख है। 2019 में यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का संचालन शुरू किया गया था। लोगों को अच्छा इलाज मिलने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सीएचसी में न एमडी फिजीशियन हैं और न स्त्री रोग विशेषज्ञ। स्टाफ नर्स प्रसव कराती है। गंभीर हाल में गर्भवतियों को जिला अस्पताल या क्वीन मैरी अस्पताल लखनऊ रेफर कर दिया जाता है। सिर्फ चार मेडिकल ऑफीसर तैनात हैं। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने बताया कि सीएचसी में विशेषज्ञों की तैनाती के लिए पत्राचार किया गया है। जल्द ही विशेषज्ञों की तैनाती का आश्वासन भी मिला है।
विज्ञापन

निजी पैथोलॉजी से जांच की मजबूरी
सीएचसी में एक्सरे व अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं है। रोजाना 100 से अधिक मरीज पहुंचते हैं। सुविधा न होने से निजी पैथोलॉजी जाकर 600 से 700 रुपये खर्च करने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी नहीं हुई उम्मीद
ब्लॉक क्षेत्र के गांव थरिया निवासी अतुल कुमार यादव का कहना है कि सीएचसी बनने के बाद उम्मीद थी कि अब मरीजों को यहीं लाभ मिलेगा। विशेषज्ञ व डॉक्टर न होने से सीएचसी रेफर सेंटर बनकर रह गया है।

औरास कस्बा निवासी अनुज मिश्र ने बताया कि कहने को सीएचसी है। बिल्डिंग खड़ी कर दी गई लेकिन मरीजों को जो परेशानी पहले थी, वही बनी हुई है। गंभीर मरीजों को उन्नाव व लखनऊ जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed