फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Nephew accused two uncles and friends of assault and fatal attack

Unnao News: भांजे ने दो मामा व साथियों पर लगाया मारपीट, जानलेवा हमले का आरोप

Sun, 07 Jan 2024 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Nephew accused two uncles and friends of assault and fatal attack
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


उन्नाव। मकान के बंटवारे के पुराने विवाद में भांजे ने अपने दो मामा सहित चार के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की नीयत से गोली चलाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पैर में चोट होने पर भांजे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

सदर कोतवाली के मोहल्ला कासिमनगर निवासी इमरान उर्फ गोलू ने रविवार सुबह करीब आठ बजे पुलिस को सूचना दी कि एआरटीओ कार्यालय के पास उसके दो मामा सहित चार लोगों ने मारपीट की और जान से मारने नीयत से फायर किया। सूचना किला चौकी इंचार्ज राजेश दीक्षित पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन

घटनास्थल के पास पेट्रोल पंप व आसपास के लोगों से फायरिंग की घटना की जानकारी की लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। हालांकि पुलिस आसपास लगे सीसी टीवी कैमरों की फुटेज से भी घटना की पुष्टि करने का प्रयास कर रही है। पैर में चोट होने से पुलिस ने इमरान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज ने बताया कि परिवार में मकान का आपसी बंटवारे का विवाद चल रहा है। एक सप्ताह पहले भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। रिपोर्ट भी दर्ज की गई थी। जिसमें इमरान भी आरोपी है। घटना की जांच अभी चल रही है। कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि मामला आपसी विवाद का है। फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed