फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Neighbors accused of abetting suicide, ruckus

Unnao News: पड़ोसियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, हंगामा

Tue, 07 Mar 2023 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Tue, 07 Mar 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Neighbors accused of abetting suicide, ruckus
पुरवा। मझिगवां गांव में युवक का शव फंदे से लटका मिलने की घटना में परिजनों ने दूसरे वर्ग के एक युवक पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। एफआईआर दर्ज करने की जिद पर अड़ गए। कहा कि जबतक एफआईआर नहीं होगी, शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। सीओ ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। बाद में मृतक के भाई की तहरीर पर पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति और उसके दो बेटों पर सार्वजनिक अपमान करने और धमकी देकर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की गई। करीब दो घंटे तक हंगामा चला।
विज्ञापन

पुरवा कोतवाली क्षेत्र के गांव मझिगंवा निवासी प्रेमशंकर (22) सोमवार सुबह करीब छह बजे घर से खेत जाने की बात कहकर निकला था। न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की थी। गांव से करीब एक किलोमीटर दूर रतवसिया गांव के पास इंदल की बाग में शव रस्सी के फंदे से लटका मिला था। बेटे का शव देख परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले दूसरे वर्ग के कल्लू और उसके बेटे अबरार और इकरार पर अपने परिवार की युवती से जबरन विवाह करने के दबाव बनाने का आरोप लगाया। पुलिस को बताया कि प्रेमशंकर ने शादी करने से इनकार किया तो धमकाया और घर में घुसकर मारने की बात कही। इससे प्रेमशंकर परेशान था और आत्महत्या कर ली। मृतक के बड़े भाई लल्लन ने आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। हंगामे और शव का अंतिम संस्कार न करने की सूचना पर पहुंचे सीओ संतोष सिंह ने मृतक के परिजनों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह रिपोर्ट दर्ज न होने तक अंतिम संस्कार न करने पर अड़े रहे। बाद में सीओ के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने मृतक के भाई लल्लन से तहरीर लेकर पड़ोसी कल्लू उसके बेटे अबरार और इकरार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। इसके बाद परिजन शांत हुए और गांव में ही शव का अंतिम संस्कार किया गया। सीओ ने बताया कि तीन पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed