{"_id":"5adf74eb4f1c1b9c098b64e0","slug":"neglected-ultimatum-to-make-the-pregnant-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती का कार्ड बनाने में लापरवाही, अल्टीमेटम दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती का कार्ड बनाने में लापरवाही, अल्टीमेटम दिया
unnao
Updated Tue, 24 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
बांगरमऊ। मिशन इंद्रधनुष के तहत जिले के 119 गांवों में शुरू हुए टीकाकरण सत्रों का स्वास्थ्य अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खामियां मिलीं। बांगरमऊ में गर्भवती महिला का टीकाकरण कार्ड नहीं बनाया गया था। चिकित्सा प्रभारी ने कार्ड बनवाकर टीका लगवाया।
ग्राम स्वराज अभियान के तहत जिले के 119 गांवों में मंगलवार को मिशन इंद्रधनुष अभियान चलाया गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने बच्चों व गर्भवती महिलाओं को टीके लगाए। चिकित्सा प्रभारियों ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। बांगरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. जयराम सिंह ने कन्हईखेड़ा व मेहरबानखेड़ा का निरीक्षण किया। कन्हईखेड़ा में एक गर्भवती महिला को टीके नहीं लग सके थे। इस पर डा. जयराम सिंह ने एएनएम से मामले की जानकारी ली। महिला का कार्ड बनाकर टीके लगवाए। डा. जयराम सिंह ने बताया कि कन्हईखेड़ा में दो बच्चों को टीके लगने थे। एएनएम ने टीके लगा दिए थे। मेहरबानखेड़ा में 6 में से 4 बच्चों को ही टीके लग सके थे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. नरेंद्र सिंह ने बताया कि पूरे अभियान में पांच हजार से अधिक बच्चों को टीके लगने हैं।
इंसेट-1
भारत सरकार की टीम करेगी निरीक्षण
मिशन इंद्रधनुष अभियान की भारत सरकार सीधे मानीटरिंग कर रही है। 23 अप्रैल से शुरू हुआ अभियान जिले में 27 अप्रैल तक चलेगा। 27 अप्रैल को भारत सरकार की एक टीम जिले का दौरा करेगी। टीम हसनगंज क्षेत्र में टीकाकरण सत्रों का निरीक्षण करेगी।