{"_id":"69d2b407328a2eef1402d258","slug":"naina-gautam-was-elected-coordinator-in-the-folk-art-genre-unnao-news-c-221-1-sknp1054-148095-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: लोक कला विधा में नैना गौतम चुनी गईं संयोजक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: लोक कला विधा में नैना गौतम चुनी गईं संयोजक
विज्ञापन
फोटो-18-विधा संयोजकों में चुनी गईं नैना गौतम व डॉ. मनिता सिंह सेंगर को प्रमाणपत्र देते पदाधिका
उन्नाव। सिविल लाइन स्थित एक गेस्ट हाउस में हुई बैठक में संस्कार भारती की शेष बची कार्यकारिणी घोषित की गई। इसमें लोक कला विधा में नैना गाैतम संयोजक चुनी गईं। विधा संयोजकों में चयनित महिलाओं को प्रमाणपत्र दिए गए।
संस्कार भारती के अध्यक्ष डॉ. प्रभात सिन्हा ने कहा कि कला और संस्कृति के माध्यम से राष्ट्र की सेवा करना ही संस्था का मुख्य ध्येय है। कार्यवाहक अध्यक्ष रामदेव शुक्ल ने कहा कि भारतीय कला की छिपी प्रतिभाओं को पहचानने और निखारने के लिए संस्था संकल्पित है। महामंत्री सियाराम पांडेय ने बताया कि संस्कार भारती की नवगठित कार्यकारिणी में चार उपाध्यक्ष डॉ. मनीष सिंह सेंगर, अनिरुद्ध सौरभ, जब्बार अकरम और भरत कुमार मनोनीत किए गए हैं। सह महामंत्री संजीव सिंह चौहान चुने गए हैं।
मंत्री के लिए युवा प्रधान प्रतिनिधि अजय सिंह का नाम शामिल किया गया। वहीं विधा संयोजकों में लोक कला के लिए नैना गौतम, मंचीय कला के लिए डॉ. मनिता सिंह सेंगर, कला धरोहर के लिए अक्षय शुक्ल, साहित्य कला में धीरज यादव, दृश्य कला के लिए इंदु कनौजिया के नाम घोषित किए गए हैं। कोषाध्यक्ष संजीव कुमार निगम ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। यहां पर संस्था के संरक्षक महेंद्र शंकर त्रिपाठी, प्रमोद कुमार मिश्र, डॉ. मनोज श्रीवास्तव, दिवाकर द्विवेदी, शैलेंद्र त्रिवेदी, डॉ. केके मिश्रा, प्रदीप निगम, अखिलेश ओमर, सुरभि श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, दीपेंद्र सिंह, शिक्षक प्रवीण कुमार, डॉ. आशुतोष त्रिपाठी मौजूद रहे।