{"_id":"67424d695ca12cfb97001004","slug":"municipality-and-water-corporation-face-to-face-on-broken-pipeline-unnao-news-c-221-1-sknp1054-123131-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: टूटी पाइप लाइन पर पालिका और जल निगम आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: टूटी पाइप लाइन पर पालिका और जल निगम आमने-सामने
विज्ञापन
उन्नाव। टूटी पाइप लाइन को लेकर नगर पालिका और जल निगम आमने-सामने आ गए हैं। दोनों विभाग एक दूसरे पर मरम्मत की जिम्मेदार थोप रहे हैं। वहीं, विभागों के बीच की रार से जनता दिन भर जाम से जूझती रही।
शहर के गांधी नगर तिराहा के पास कई दिनों से भूमिगत पाइप लाइन से पानी का रिसाव हो रहा था। शुक्रवार दोपहर 12 बजे नगर पालिका के जलकल विभाग की टीम मरम्मत करने पहुंची। गड्ढा खोदने के लिए जैसे ही जेसीबी से सड़क के ऊपर की पर्त हटाई पानी का फव्वारा फूट पड़ा। अमृत योजना के तहत डाली गई लोहे की पाइप लाइन टूटने की जानकारी पर पंप हाउस से जलापूर्ति बंद कराई गई थी। लेकिन जल निगम ने दूसरे दिन भी पाइप लाइन और सड़क की मरम्मत नहीं कराई। इससे शनिवार को दिन भर यहां हुआ गड्ढा लोगों यातायात के लिए बाधक बना रहा।
नगर पालिका के जलकल अभियंता विवेक कुमार ने बताया कि नगर पालिका की पाइप लाइन की मरम्मत करा दी गई है। अमृत योजना की पाइप लाइन जल निगम के माध्यम से योजना का काम कर रही एजेंसी कराएगी। वहीं, जल निगम के एक्सईएन पंकज रंजन झा ने बताया कि पाइप लाइन नगर पालिका की लापरवाही से टूटी है।