फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Motor of tubewell burnt again, water supply of Awas Vikas Colony stalled

Unnao News: फिर जली ट्यूबवेल की मोटर, आवास विकास कॉलोनी की जलापूर्ति ठप

Thu, 27 Jul 2023 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Motor of tubewell burnt again, water supply of Awas Vikas Colony stalled
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उन्नाव। शहर की आवास विकास कॉलोनी में जलापूर्ति करने वाले ट्यूबवेल की मोटर जल जाने से पांच हजार लोग पेयजल की किल्लत से जूझ रहे हैं। चार महीने में यह मोटर पांचवी बार खराब हुई है। गुरुवार दोपहर मरम्मत का काम शुरू हुआ है। शुक्रवार दोपहर तक जलापूर्ति शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि सभासद की मांग पर नगर पालिका ने टैंकरों से पानी पहुंचाया है।
शहर के आवास विकास कॉलोनी बी-ब्लॉक में चंद्रशेखर आजाद पार्क स्थित ओवरहेड टैंक से कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्र में जलापूर्ति होती है। बुधवार शाम को पंप मोटर जल जाने से जलापूर्ति ठप हो गई है। भीषण गर्मी में कॉलोनी, शिवनगर, पीतांबर नगर, राजेपुर व अन्य मोहल्लों की जलापूर्ति ठप हो गई है। इससे करीब पांच हजार लोगों को पेयजल की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। नगर पालिका जलकल विभाग ने टैंकरों से पानी पहुंचाया। नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि प्रवीण मिश्रा ने बताया कि जानकारी मिली है। मोटर को ठीक करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

जलकल अभियंता विवेक वर्मा ने बताया कि गर्मी के चलते लोड अधिक होने से बुधवार शाम पंप मोटर जल गई थी। मरम्मत कराई जा रही है, देर शाम या शुक्रवार सुबह तक जलापूर्ति शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed