फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Mother dies in bus collision, son injured

बस की टक्कर से खंती में गिरी बाइक, मां की मौत-बेटा घायल

Thu, 19 May 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Mother dies in bus collision, son injured
नवाबगंज। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बस की टक्कर से बाइक सवार वृद्धा की मौत हो गई जबकि उसका बेटा घायल हो गया। घायल बेटे को कानपुर हैलट रेफर किया गया है। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बस कब्जे में ली है।
विज्ञापन

सोहरामऊ थाना क्षेत्र के सहरांवा के मजरा उसरीखेड़ा गांव निवासी रामकलेश की पत्नी फूलकुमारी (50) छोटे बेटे अमित (18) के साथ बुधवार सुबह दही थाना क्षेत्र के गांव शहजादपुर से बहन श्रीमती के बेटे मोनू के तिलक समारोह में शामिल होकर लौट रही थी। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर अजगैन कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के पास कर्नाटक के रजिस्ट्रेशन नंबर की बस ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। बाइक खंती में गिरने से फूलकुमारी की मौत हो गई। बाइक चला रहा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से कानपुर हैलट रेफर किया गया है। पुलिस ने बस कब्जे में लेकर उसमें बैठे यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया। मृतका के पति राकेश की तहरीर पर पुलिस ने बस नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed