फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Mkdumshah Shafi URS descended Akidtmnd

मखदूमशाह शफी के उर्स में उमड़े अकीदतमंद

Fri, 06 Nov 2015 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Fri, 06 Nov 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
Mkdumshah Shafi URS descended Akidtmnd

मखदुम शाहसफी का 514 वां सालाना उर्स बुधवार रात मजलिस के साथ हुआ। वही मजार के शमाखाने में आयोजित महफिल कुल शरीफ व फातिहा में मुरीदों का हुजूम उमड़ा। वहीं मुरीदों का मजार पर चादर चढाने और दुआएं मांगने का सिलसिला जारी है।

विज्ञापन

सफीपुर कसबा के मोह्ला पीरजादगान स्थित मखदुम शाहसफी के सलाना उर्स के दूसरे दिन बुधवार को दरगाह में आयोजित कुलशरीफ के बाद सज्जादा नशीन रहे नूर मियॉ की मजार पर महफिल का आयोजन किया गया। मशहूर कव्वालों में पीर की शान में नजरानें अकीदत पेश किए। तिलावतें पाक के मजार का गुस्ल सम्पन्न हुआ। आए हुए मुरीदों ने शिरकत की और गुस्ल का पानी लिया। मगरीब की नमाज के बाद सज्जादा नशी समदी मोहम्मद फारूकी के आवास पर फातेहा पढ़ा गया। जिसमें मुरीदों की भारी भीड़ रही। शाह सफी के उर्स के अंतिम दिन कार्यक्रम में आवास पर ही आयोजित मजलिस कों बिहार मधुबनी सें आए मौलाना आरिफ इकबाल मिस्बाही ने संबोधित कर करबला के तपते रेगिस्तान पर शहीद इमाम हुसैन सहित 72 शाहदातों पर रोशनी डाली। इस मौके पर समदी मियां व उनके छोटे भाई अफजाल मियां नें दुआएं की व मजलिस में आए हुए मेहमानों का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed