फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   missing women and her lover deadbody found

लापता महिला व प्रेमी का पाचवें दिन गांव के बाहर झाड़ी में मिला शव

Sun, 03 Jul 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
missing women and her lover deadbody found
हसनगंज (उन्नाव)। पांच दिन से लापता महिला और पड़ोसी युवक के शव शनिवार को जंगल में मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों के चेहरे काले होने से केमिकल डालने का शक जताया जा रहा है। एसपी दिनेश त्रिपाठी ने प्रेम प्रसंग में जहर खाकर आत्महत्या करने की आशंका जताई है। घटनास्थल पर पड़े मिले मिठाई के डिब्बे, पानी की बोतल सहित अन्य सामान को सील कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के मूसेपुर गांव निवासी रामलखन रावत की पत्नी शांति (27) और उसका पड़ोसी अनुज सिंह (24) 28 जून की रात 12 बजे से लापता थे। शनिवार को गांव के बागबान होरीलाल ने जंगल में एक युवक के शव के ऊपर महिला का शव पड़ा देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना पर एएसपी शशि शेखर, सीओ बांगरमऊ अश्वनी राय, हसनगंज सीओ राजकुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। दोनों के चेहरे की खाल कई जगह फट गई थी। इससे केमिकल डालकर शवों की पहचान मिटाने के प्रयास की भी आशंका है।
विज्ञापन

परिजनों ने कपड़ों से दोनों की पहचान की। मृतका के पति रामलखन ने पुलिस को बताया कि 28 जून की रात करीब 12 बजे दो साल की बेटी प्रियांशी रोने लगी, देखा तो पत्नी घर पर नहीं थी। शक होने पर अनुज के यहां पहुंचा तो वह भी घर पर नहीं मिला। 29 जून को उसने अनुज पर पत्नी शांति को बहला फुसलाकर भगाने और पत्नी पर करीब डेढ़ लाख के जेवर और तीस हजार रुपये ले जाने का आरोप लगाया था। कोतवाली जाने पर इंस्पेक्टर राजा भइया ने उसे चलता कर दिया था। एएसपी शशि शेखर ने बताया कि वीडियोग्राफी कराकर डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बताया कि अभी मृतका के पति की ओर से केवल शव मिलने की सूचना मिली है। तहरीर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तफ्तीश के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने किया था विरोध पर नहीं माने
अनुज और शांति के बीच प्रेम प्रसंग काफी समय से चल रहा था। मृतका के पति के अनुसार दोनों चंडीगढ़ जाना चाहते थे। परिजनों ने कई बार विरोध किया लेकिन वह नहीं माने। अनुज के पिता महेश ने बताया कि अनुज चंडीगढ़ स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। वह हर दो-तीन महीने में घर आता था। शांति को फोन पर बात करते देखकर उसने डांटा था। काफी विवाद भी हुआ था।
आज सुबह होगा पोस्टमार्टम
एएसपी शशिशेखर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए पैनल गठित करने और कागजी कार्रवाई पूरी करने में काफी देर हुई। दोनों के शव का रविवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

चार साल पहले हुई थी शादी
रामलखन ने बताया कि पत्नी शांति का मायका आसीवन थानाक्षेत्र के लच्छीखेड़ा में है। चार साल पहले ही दोनों का विवाह हुआ था। बहन की मौत की सूचना पर उसके भाई संतोष व पिता महेश गांव पहुंचे। उन्होंने कोई आरोप नहीं लगाया।
दो भाइयों में बड़ा था मृतक अनुज
अनुज दो भाईयों में बड़ा था। एक छोटा भाई छोटू व बहन माया है। बेटे की मौत से परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed