फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Minor overflowed due to lack of cleaning till the tail, 70 bigha crop submerged

Unnao News: टेल तक सफाई न होने से उफनाई माइनर, 70 बीघा फसल जलमग्न

Fri, 27 Dec 2024 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Minor overflowed due to lack of cleaning till the tail, 70 bigha crop submerged
असोहा। टेल तक सफाई न होने से पानी आते ही माइनर उफना गई। करीब 50 किसानों की 70 बीघा फसल जलमग्न हो गई। किसानों ने डीएम से नहर सफाई की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

लगभग एक महीने तक नहर विभाग ने रजबहा और माइनरों की सफाई कराई थी। हालांकि कई नहर ऐसी हैं जिनमें वहीं तक सफाई की गई जहां तक नजर जाती है। उसके आगे केवल घास-फूस साफ करके भुगतान ले लिया गया। कई किलोमीटर तक बिना काम कराए ही सब कुछ दुरुस्त बता दिया गया। शारदा नहर की पुरवा ब्रांच से निकली मिर्जापुर सुंभारी माइनर और बैगांव माइनर की टेल तक सफाई न होने से उफना गई।
विज्ञापन

बैगांव, मंगतखेड़ा, मझखोरिया व अतरसई के आधा सैकड़ा किसानों की लगभग 70 बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हो गई है। किसान राना सिंह, भगवानदीन, मोलू, प्रताप, राम सेवक, राकेश, बच्चू, मंगली, मुन्ना व विजय कुमार आदि ने डीएम से नहर सफाई की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। नहर विभाग के एसडीओ सार्थक यादव ने बताया कि जानकारी नहीं, पता करके व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed