फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Millions of rupees a year broke up dividers

एक साल में तोड़ दिया लाखों रुपये से बना डिवाइडर

Thu, 24 Sep 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Thu, 24 Sep 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
Millions of rupees a year broke up dividers
उन्नाव। तोड़ो, बनाओ और कमीशन खाओ। इसी नीति पर अधिकारी चल रहे हैं। इसी क्रम में शहर के मुख्य मार्ग स्थित आवास विकास कालोनी के पास मात्र एक वर्ष पूर्व करीब 13.30 लाख की लागत से बनवाए गए डिवाइडर को तोड़ दिया गया है। अब अधिकारी इसे 25 लाख से दोबारा और बेहतर तरीके से बनवाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


सन 2012-13 में शहर के मुख्य मार्ग पर बने जर्जर डिवाइडर की मरम्मत व इसे खूबसूरत तरीके से निर्माण कराने के लिए उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण (यूडीए) ने 13.30 लाख रुपये की लागत से पीडब्ल्यूडी को ठेका दिया था। विभागीय ठेकेदारों ने इसे करीब डेढ़ साल में आधी दूरी तक बनवाकर बीच में ही छोड़ दिया था।
विज्ञापन


अधूरा काम होने पर यूडीए ने विभाग को इसकी आधी रकम 6.65 लाख का पेमेंट कर आगे का काम पूरा करने पर बाकी का भुगतान करने की बात कही थी। तभी से यह काम रुका हुआ था। इसके बाद पीडब्ल्यूडी द्वारा बनवाए गए हिस्से को अब नगर पालिका ने तोड़ना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पालिका अधिकारी इस डिवाइडर को 25 लाख की लागत से बाईपास चौराहे से लेकर करीब 5 सौ मीटर तक नए और बेहतर तरीके से बनवाने की बात कह रहे हैं। वहीं, यूडीए अधिकारियों का कहना है कि उन्हें तो इस बात की जानकारी ही नहीं दी गई कि उनके विभाग की ओर से बनवाए गए डिवाइडर को तोड़ दिया गया है।

हमें तो पता ही नहीं कि तोड़ दिया डिवाइडर
उन्नाव। यूडीए के अवर अभियंता राजेश तोमर ने कहा कि उन्हें डिवाइडर के तोड़े जाने की जानकारी ही नहीं है। यदि डिवाइडर तोड़ा गया है तो यह बात गलत है। इस बारे में उन्होंने पालिका अधिकारियों से बात करने को कहा है।


वर्जन
डिवाइडर की मरम्मत व इसके सुंदरीकरण कार्य की जिम्मेदारी पालिका की है। इसलिए विभाग बाईपास से लेकर करीब पांच सौ मीटर की दूरी तक 25 लाख की लागत से डिवाइडर को तोड़कर बनवाया जा रहा है। -  रोली गुप्ता, ईओ, नगर पालिका-उन्नाव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed