फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   masti in happy new year

नए साल पर शहर में जमकर हुआ धमाल

Fri, 02 Jan 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 02 Jan 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
masti in happy new year
उन्नाव। नए साल पर शहर के पार्कों, होटलों, ऑफिसों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जमकर धमाल हुआ। लोगों का साल का पहला दिन एक-दूसरे को बधाई देते हुए बीता।
विज्ञापन


हालांकि मोबाइल कंपनियों के नेटवर्क ने धोखा दिया। देररात किए गए एसएमएस सुबह लोगों को मिल सके। साथ ही फोन भी नहीं मिल पा रहे थे।

शहर के निराला पार्क में लोगों ने दिन बिताकर नए वर्ष 2015 का वेलकम किया। यहां छोटे-छोटे बच्चों ने जमकर धमाल मचाया। कुछ ने पिकनिक मनाई और इसके बाद केक काटा।

इसी के साथ बच्चों के साथ महिलाओं ने भी नए साल के आगमन का आनंद उठाया। पार्क का माहौल पूरे दिन खुशनुमा बना रहा और सभी एक-दूसरे को हैप्पी न्यू ईयर विश करते नजर आए।
विज्ञापन


कोई गुलाब का फूल भेंटकर अपने दोस्त को नए साल की शुभकामनाएं दे रहा था तो कोई फ्रैंड की पसंद की डिश खिलाकर उसे खुश कर रहा था। इसके अलावा शहर के होटलों व रेस्टोरेंट में भी लोग समय बिताते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने ईष्टदेव से मांगी सुख-समृद्धि
उन्नाव। नए साल की शुरुआत लोगों ने अपने-अपने ईष्टदेव के मंदिरों में पहुंच उनकी आराधना कर की। लोगों ने मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना करके नव वर्ष की शुरुआत की।

शहर के दुर्गा मंदिर, बड़े हनुमान मंदिर, पूर्णादेवी मंदिर सहित अन्य देवी-देवताआें के मंदिरों में ईष्ट देव के दर्शनों के लिए भक्तों की भारी भीड़ रही।

लोगों ने नए वर्ष पर हवन व प्रार्थना आदि की। सभी ने भगवान की मूर्तियों पर फल, फूल आदि चढ़ाकर पूजन कर अपने काम की शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed