फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: कायाकल्प टीम को अस्पताल में मिली गंदगी

Sat, 31 Oct 2026 01:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
unnao news
अल्ट्रासाउंड कक्ष में मौजूद कर्मी से जानकारी लेते टीम के सदस्य - संवाद - फोटो : Self
उन्नाव। जिला महिला अस्पताल ने कायाकल्प अवार्ड के लिए स्व-मूल्यांकन का आवेदन किया है। इसके लिए शुक्रवार को तीन सदस्यीय टीम ने अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल में स्वच्छता, बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण में लापरवाही और स्टाफ की जानकारी में कमी मिली। टीम ने सीएमएस को व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कायाकल्प राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की योजना है, जो मरीजों को सुरक्षित, साफ और गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराने के लिए काम करती है। योजना में आंतरिक, सहकर्मी और बाहरी जांच के बाद 70 प्रतिशत या अधिक अंक पाने वाले अस्पताल पुरस्कार के लिए पात्र होते हैं। अच्छा प्रदर्शन करने पर अस्पताल को नकद राशि व प्रमाणपत्र मिलता है, जिसका उपयोग सुविधाओं सुधारने और स्टाफ को प्रोत्साहित करने में किया जा सकता है। इसके तहत शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे तीन सदस्यीय राज्य स्तरीय टीम जिला महिला अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन

टीम में शामिल कंसल्टेंट क्वालिटी एश्योरेंस एसपीएमयू लखनऊ डॉ. केके धवन, नेहा तिवारी और पूजा ने ओपीडी में महिला मरीजों से बातचीत की। मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया और फार्मासिस्ट से एक्सपायरी दवाओं के निस्तारण की प्रक्रिया पूछी। अस्पताल कर्मी टूटी सिरिंज और पीपीई के निस्तारण संबंधी सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। कई जगहों पर गंदगी मिलने पर टीम ने नाराजगी जताई। सीएमएस डॉ. अरविंद आनंद ने बताया कि टीम के सदस्यों ने चेकलिस्ट के मुताबिक अस्पताल की जांच की है। टीम ने जो सुझाव दिए हैं उन्हें अमल में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed