फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: बाढ़ से कटी सड़क से गंगा में गिरी कार, एक व्यापारी बचा, साथी लापता

Sat, 31 Oct 2026 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-43-लापता व्यापारी तरुष गौड़। स्रोत: परिजन - फोटो : Self
फतेहपुर चौरासी (उन्नाव)। कालीमिट्टी-शिवराजपुर मार्ग पर नया बंगला हिंदूपुर गांव के पास बाढ़ से कटी सड़क से तेज रफ्तार कार गंगा में गिर गई। कार में सवार दो व्यापारियों में से एक को तो पीआरवी ने लोगों की मदद से निकाल लिया जबकि दूसरा कार सहित डूब गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। दोनों जूता-चप्पल का कारोबार करते हैं। शुक्रवार रात करीब आठ बजे थोक व्यापारी से मिलने कानपुर के शिवराजपुर जा रहे थे।
विज्ञापन

मौरावां थाना के हिलौली गांव निवासी व्यापारी विजय शंकर ने बताया कि सफीपुर कोतवाली के देवगांव निवासी तरुष गौड़ (25) के साथ जूता-चप्पल का व्यापार करते हैं। तरुष की सफीपुर में जूता-चप्पल की दुकान है। वह लखनऊ में जूता-चप्पल की सप्लाई करते हैं। शुक्रवार को तरुष के साथ उसकी कार से कानपुर के शिवराजपुर थोक व्यापारी आलम से मिलने जा रहे थे। दोनों को माल का ऑर्डर देना था। रात करीब आठ बजे बारिश के दौरान नया बंगला हिंदूपुर गांव के पास कटी सड़क नजर नहीं आई। बेकाबू कार दाहिनी तरफ नदी में गिर गई।
विज्ञापन

लोगों की मदद से वह दोनों किसी तरह कार से बाहर आ गए थे। वह किसी तरह तैर कर नदी के किनारे पर आ गए। इसी दौरान पहुंची पीआरवी के सिपाहियों ने लोगों की मदद से बाहर निकाल लिया, लेकिन कार चला रहा तरुष नदी से बाहर नहीं आ पाया। उधर, घटना की सूचना पर तरुष के पिता पप्पू व अन्य परिजन घटना स्थल पहुंचे। तहसीलदार अखिलेश मौर्य भी मौके पर पहुंचे और लापता व्यापारी की तलाश करा रहे हैं। एसओ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों की मदद से तरुष की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीस दिन से कटी सड़क, सुरक्षा इंतजाम न होने से हादसा
गंगा में तीसरी बार आई बाढ़ से दस अक्तूबर को कालीमिट्टी-शिवराजपुर मार्ग पर नया बंगला हिंदूपुर गांव की तरफ तेज कटान शुरू हो गया था। एक सप्ताह में ही करीब 100 मीटर सड़क का आधा हिस्सा कट कर नदी में समा गया था। मालूम हो कि इससे पहले सितंबर महीने में आई बाढ़ में मार्ग पर पड़े वाले गंगा पुल के पास भी लगभग 700 मीटर सड़क बह गई थी। पीडब्ल्यूडी ने बालू भरी बोरियां और बल्लियां लगाकर पैदल आवागमन का रास्ता बनाया था लेकिन हिंदूपुर के पास कटी सड़क में वाहनों को रोकने के कोई ठोस इंतजाम और रास्ता बंद न करने से यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed