फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Married to both sisters, now husband does not want to live with both

पहले बहन से की शादी फिर साली पर आया दिल तो उसे भी बनाया अपना, अब दोनों साथ रहने को राजी नहीं

Thu, 29 Apr 2021 09:54 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 29 Apr 2021 09:54 PM IST
सार

 दो सगी बहनों से शादी करना युवक को महंगा पड़ गया। एक के ही घर में रहने की बात कह दोनों बहनों में बुधवार को जमकर मारपीट हुई। मामला कोतवाली पहुंचा तो पुलिस भी दोनों की बात सुनकर कोई निष्कर्ष नहीं निकाल सकी।

विज्ञापन
Married to both sisters, now husband does not want to live with both
शादी - फोटो : iStock

विस्तार

उन्नाव के सफीपुर में दो सगी बहनों से शादी करना युवक को महंगा पड़ गया। एक के ही घर में रहने की बात कह दोनों बहनों में बुधवार को जमकर मारपीट हुई। मामला कोतवाली पहुंचा तो पुलिस भी दोनों की बात सुनकर कोई निष्कर्ष नहीं निकाल सकी। बड़ी बहन ने मंदिर व छोटी बहन ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी करने का दावा किया है।
विज्ञापन


दो पत्नियाें के विवाद में अब पुलिस ने पति पर शिकंजा कसना शुरू किया है। पति ने दोनों बहनों को साथ रखने पर रजामंदी जताई पर दोनों बहनें साथ रहने को राजी नहीं है। अटवा गाव निवासी रामप्रताप मिश्रा की बड़ी बेटी आशा मिश्रा का दावा है कि उसने एक दिसंबर 2016 को इसी थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव निवासी आनंद से मंदिर में शादी की थी। शादी के बाद आनंद उसे ससुराल ले गया।
विज्ञापन


इसी बीच पति की नजदीकियां उसकी छोटी बहन प्रभावती से हो गईं। छोटी बहन ने पति से शादी करने की जिद की। आशा का आरोप है कि उसके विरोध करने के बाद भी पति छोटी बहन से शादी के लिए तैयार हो गया। मायके वालों की रजामंदी से छोटी बहन प्रभावती के साथ 8 मई 2017 को हिंदू-रीति रिवाज के अनुसार उसकी शादी हो गई। शादी के बाद छोटी बहन अक्सर उससे झगड़ा करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ माह ससुराल में रहने के बाद वह झगड़ा कर मायके चली गई। 27 अप्रैल को प्रभावती फिर से ससुराल महमूदपुर पहुंची और आनंद के साथ रहने की जिद कर उसे (आशा) को घर से निकालने पर आमादा हो गई। आशा के अनुसार उसने घर जाने से मना किया तो मारपीट कर घर से निकाल दिया। आशा ने कोतवाली पहुंचकर आपबीती बताई तो पुलिस ने उसकी छोटी बहन प्रभावती व पति आनंद को कोतवाली बुलवाया।

प्रभावती ने शादी का कार्ड दिखा ससुराल में रहने की बात कही। उसने बड़ी बहन को साथ न रखने की बात भी पुलिस के सामने रखी। कई घंटों तक कोतवाली में पंचायत चलती रही। कोई निर्णय न निकलने पर पुलिस ने आशा को बुधवार रात गांव की बरातशाला में रखवाया।

गुरुवार दोनों बहनें अपने-अपने दावों के साथ फिर कोतवाली पहुंच गईं। आनंद ने दोनों को पहले की तरह घर में रखने पर रजामंदी जताई। बहनों के तैयार न होने पर पुलिस ने हाथ खींच लिए। दोनों बहनों ने अब पुलिस के उच्चाधिकारियों से मिलकर न्याय मांगने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed