फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Married on February four and six suicide

चार फरवरी को शादी और छह को सुसाइड

Sun, 07 Feb 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 07 Feb 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
Married on February four and six suicide

शहर के मोहल्ला आवास-विकास निवासी अवध ट्रांसपोर्ट के मालिक अवधेश सिंह

विज्ञापन
के इकलौते बेटे अभिषेक उर्फ पंकज का विवाह चार फरवरी को बीघापुर थानाक्षेत्र के गांव अकवाबाद निवासी अभिमन्यु सिंह की बेटी रागिनी (24) से हुआ था। पांच फरवरी की शाम करीब पांच बजे बारात वापस अकवाबाद लौटी। परिजन सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मिर्जापुर पूजा करने चले गए। वहां से शुक्रवार देर शाम वापस आए। रात में खाना खाने के बाद सभी अपने कमरे में चले गए। शनिवार सुबह घरवालों के साथ रागिनी ने नाश्ता किया। शनिवार सुबह लगभग 11 बजे वह अपने कमरे में चली गई। उसका पति बाहर गया था। दोपहर एक बजे सास ने आवाज दी। कोई हलचल न होने पर दरवाजा खटखटाया तो अंदर से बंद मिला। सूचना पर रागिनी का पति अभिषेक घर पहुंचा और  खिड़की का कांच तोड़ कर अंदर देखा तो उसके होश उड़ गए। रागिनी का शव कमरे में लगे झूमर में बंधी शाल से लटका था। आनन-फानन दरवाजा काटा गया। सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे। ट्रांसपोर्ट कारोबारी के घर हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे शहर में सनसनी फैल गई। अस्पताल चौकी इंचार्ज इंदू यादव व अर्चना शुक्ला मौके पर पहुंची। जानकारी मिलते ही नायब तहसीलदार मीनाक्षी द्विवेदी मौके पर पहुंची औक शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले में न तो मायके पक्ष के लोग कुछ बोल रहे हैं और न ही ससुराल पक्ष के। देर रात तक पोस्टमार्टम कराने की कवायद चलती रही। शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है। सभी अपने-अपने तरीके से कयास लगा रहे हैं।

तबियत खराब होने की पता चली थी बात
मृतका के पति अभिषेक ने बताया कि विवाह गांव से न होकर लालगंज के एक गेस्ट हाउस से हुआ था। शुक्रवार को बारात वापस आते समय उसकी भाभी रीमा ने कहा था कि रागिनी की तबियत कुछ खराब है। वह घबराई हुई है। उन्होंने रागिनी का ख्याल रखने की बात कही थी। घर आने के बाद रागिनी से बात की तो उसने ऐसा कुछ नहीं बताया और ना ही रास्ते में इस मामले में कोई बातचीत की। रात में भी माहौल अच्छा रहा। अचानक ऐसा कदम उठाने के पीछे क्या कारण है वह खुद नहीं जानता।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed