{"_id":"688d11fb2ed43731360cefef","slug":"main-accused-of-money-trading-caught-by-police-unnao-news-c-221-1-sknp1054-134879-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: मनी ट्रेडिंग का मुख्य आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: मनी ट्रेडिंग का मुख्य आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा
Sat, 02 Aug 2025 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। मनी ट्रेडिंग के मामले में पुलिस ने एक साल बाद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मामले में बड़े भाई को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जो वर्तमान में जमानत पर हैं। बेटों की तलाश की जा रही है।
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के कस्बा गंजमुरादाबाद निवासी रीता गुप्ता, मो. आरिफ, शानू, जुबैर आदि ने मोहल्ला तालाब के रहने वाले अयाजुद्दीन उर्फ अयाज, उसके बड़े भाई अनवारुद्दीन और पुत्रों सहित कुल सात लोगों पर अप्रैल 2024 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि दो वर्ष से इस आरोपी परिवार ने लोगों को 20 प्रतिशत की दर से ब्याज का लालच देकर करीब आठ करोड़ ठग लिए थे। जब रुपये वापस मांगे तो सभी फरार हो गए थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू की थी।
लंबे समय से पुलिस अयाजुद्दीन की तलाश कर रही थी, लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो जा रहा था। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसके घर पर छापा मारा, जहां मकान के पीछे दरवाजे से उसे दबोच लिया। आरोपी को चिकित्सीय परीक्षण के बाद जेल भेज दिया गया। कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि मनी ट्रेडिंग के मामले में वांछित मुख्य आरोपी करीब एक वर्ष से फरार चल रहा था। जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बड़े भाई को पूर्व में पकड़कर जेल भेजा गया था। जहां से जमानत पर बाहर हैं। बेटों की तलाश की जा रही है।