{"_id":"689500afad63ce424f04b30f","slug":"made-aware-to-follow-traffic-rules-unnao-news-c-221-1-sknp1055-135155-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: यातायात नियमों का पालन करने को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: यातायात नियमों का पालन करने को किया जागरूक
Fri, 08 Aug 2025 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज चौकी के सामने वाहन चालकों को निमयों के प्रति जागरूक करते यातायात पुलिस के जवान।
- फोटो : नवाबगंज चौकी के सामने वाहन चालकों को निमयों के प्रति जागरूक करते यातायात पुलिस के जवान।
नवाबगंज (उन्नाव)। सड़क दुर्घटनाओं को कम और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए अजगैन कोतवाली के पास ब्लैक स्पॉट (दुर्घटना बाहुल्य स्थान) पर एक विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत यातायात पुलिस की टीम ने लोगों को सड़क सुरक्षा के महत्व और नियमों की जानकारी दी।
अभियान के दौरान पुलिस ने लोगों को कई महत्वपूर्ण नियमों के बारे में बताया। टीएसआई राजाराम यादव ने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें। चार पहिया वाहन सीट बेल्ट लगाकर ही चलाएं। बताया कि यातायात पुलिस का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है।
इसी लिए हाईवे के दुर्घटना बाहुल्य स्थानों पर लोगों को यातायात सुरक्षा की जानकारी और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। यह अभियान लोगों की न सिर्फ जान बचाने में मदद करेगा बल्कि दूसरों के जीवन की सुरक्षा में भी योगदान देगा।
विज्ञापन
इस दौरान यातायात पुलिस ने अजगैन कोतवाली के पास हाईवे घेरकर खड़े वाहनों को हटवाया और चालकों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने को कहा।