फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tenant boy and girl crossed three lakh jewelry, report on both on landlords Tahrir

Unnao: किराएदार युवक-युवती ने पार किए तीन लाख के जेवर, मकान मालिक की तहरीर पर दोनों पर रिपोर्ट

Fri, 10 Feb 2023 03:03 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Fri, 10 Feb 2023 03:03 PM IST
सार

पुलिस को शक है कि दोनों किराएदार बनकर चोरी की कई घटनाएं कर चुके हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की और मोनिका को कोतवाली लाकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Tenant boy and girl crossed three lakh jewelry, report on both on landlords Tahrir
जेवर चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले के देवीखेड़ा गांव में किराये पर रह रहे युवक-युवती ने मकान मालिक के घर से करीब तीन लाख कीमत के जेवर पार कर दिए। तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवती से पूछताछ की तो उसने चोरी बात कबूल कर ली।

विज्ञापन

पुलिस को शक है कि दोनों किराएदार बनकर चोरी की कई घटनाएं कर चुके हैं। पुलिस युवक की तलाश कर रही है। सदर कोतवाली के गांव देवीखेड़ा निवासी संजय दुबे ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि घर में गंगाघाट कोतवाली के कंचननगर की निवासी मोनिका किराये पर रहती है।
विज्ञापन

पांच फरवरी को उसके घर से करीब तीन लाख कीमत के सोने व चांदी के जेवर चोरी कर अपने साथी गंगाघाट कोतवाली के भातू फार्म के मूल निवासी इंद्रेश को दे दिए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की और मोनिका को कोतवाली लाकर पूछताछ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी राजेश पाठक के अनुसार युवती ने चोरी की बात स्वीकार कर ली है। बताया कि इंद्रेश ने शादी का झांसा दिया था। उसने ही मकान में किराए पर रखवाया था। पुलिस को शक है कि दोनों किराएदार बनकर लोगों के यहां चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। पुलिस को आरोपी इंद्रेश की तलाश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed