फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   looted one and a half million women

उन्नाव में महिला को सरेराह तमंचा अड़ा डेढ़ लाख लूटे

Fri, 05 Jan 2018 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो/ उन्नाव Updated Fri, 05 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
looted one and a half million women
पीड़ित संतोष कुमारी। - फोटो : अमर उजाला

उन्नाव। स्कूटी सवार दो बदमाशों ने उन्नाव-शुक्लागंज मार्ग पर मगरवारा चौकी के पास दिनदहाड़े एक महिला को तमंचा अड़ाकर डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। कोतवाली के एसएसआई और मगरवारा चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। एसपी के निर्देश पर वाहनों की चेकिंग भी की गई, लेकिन लुटेरे हत्थे नहीं चढ़े।

विज्ञापन


पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। शहर कोतवाली के गांव देवीखेड़ा निवासी संतोष कुमारी बेटे की शादी के लिए जेवरात बनवाने की खातिर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे उन्नाव आ रही थीं। उनके थैले में डेढ़ लाख रुपये थे। गांव से पैदल मगरवारा पहुंची। यहां एक धर्मकांटा के पास खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रही थीं कि स्कूटी सवार दो बदमाश पहुंचे और तमंचा अड़ाकर संतोष कुमारी को धक्का देकर थैला ले भागे। दोनों लुटेरे हेलमेट लगाए थे। थैले में मोबाइल फोन भी था। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगाें ने 100 नंबर पर सूचना दी। कोतवाली के एसएसआई जावेद अख्तर मौके पर पहुंचे। महिला ने शहर कोतवाली में तहरीर दी है। एसएसआई ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पुलिस को शक है कि वारदात में महिला के किसी परिचित का हाथ हो सकता है। पुलिस के मुताबिक लुटेरों को सटीक जानकारी थी कि महिला के बैग में डेढ़ लाख की नगदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed