{"_id":"80a701962589a4b5af48331c2aaf2e5e","slug":"loot-hindi-news-75","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने साली-जीजा को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार बदमाशों ने साली-जीजा को लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 26 Apr 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
औरास। चौथी में विदा होकर जीजा के साथ मायके जा रही नवविवाहिता से बाइक सवार बदमाशों ने दिन दहाड़े तमंचे के बलपर जेवर-नगदी लूट लिए। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
औरास थानाक्षेत्र के परौरी गांव निवासी भीखा ने अपनी बेटी नीलम की 23 अप्रैल को जहांगीर नगर आसीवन निवासी प्रेम के साथ शादी की थी। शनिवार सुबह मायके पक्ष के लोग नीलम को विदा कराकर लौट रहे थे। नीलम अपने जीजा श्रवण कुमार के साथ बाइक में बैठी थी।
रास्ते में संडीला-उन्नाव मार्ग पर सिधूर गांव के पास पल्सर बाइक सवार तीन युवकों ने श्रवण को ओवरटेक कर गिरा दिया। जीजा-साली के गिरते ही बदमाशों ने तमंचे निकाल कर दोनों की कनपटी में लगाकर एक बदमाश ने नीलम की झुमकी, नथ और मंगलसूत्र जबकि श्रवण से उसकी पर्स और मोबाइल फोन लूटकर भाग निकले। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश की मगर तबतक बदमाश बहुत दूर जा चुके थे। थानाध्यक्ष रणजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।