फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Lone riverheralded the bridge

लोन नदी पर पुल का श्रीगणेश

Sun, 21 Jun 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 21 Jun 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
Lone riverheralded the bridge

भगवंतनगर। लोन नदी पर दइता एवं भैरमपुर गांव के मध्य 2 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पुल का शिलान्यास विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने किया। विधायक ने 700 किसानों को प्राकृतिक आपदा के चेक भी दिए।

विज्ञापन


विधायक ने पुल का शिलान्यास करने के बाद आयोजित जनसभा में कहा कि गंगा नदी पर ग्राम गड़ेवा के सामने 70.80 करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण हो रहा है। रविवार को ग्राम दइता के पास लोन नदी पर पुल का निर्माण शुरू हो गया है। गंगा नदी के पुल से कटरी के लोग जहां कानपुर महानगर से सीधे जुड़ेंगे, वहीं इस क्षेत्र के लोग तहसील मुख्यालय आराम से आ जा सकेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बच्चों को तकनीकी शिक्षा के लिए बाहर न जाना पड़े इसके लिए पॉलीटेकिभनक व आईटीआई संस्थानों का निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। कहा कि शीघ्र ही बक्सर से बिहार-मौरावां वाला मार्ग चौड़ीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद विधायक ने प्राकृतिक आपदा से पीड़ित दइता के 143 किसानों, रावतपुर के 126, महाराजपुर के 226, कुकरी के 172 किसानों को 847000 रुपये के चेक दिए। उन्होंने कहा कि कुछ लेखपालों ने सर्वे कार्य ठीक से नहीं किया है। एसडीएम उनकी जांच कराएं। दोषी पाये जाने सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।


सपा के भगवंतनगर विधानसभा अध्यक्ष क्षेत्र फूलचन्द्र पासवान ने आभार जताया। संचालन भगवती सिंह ने किया। इस मौके पर आल्हा गायक बिंदादीन शास्त्री ने आल्हा प्रस्तुत कर लोगों को रोमांचित किया। इस अवसर पर बैजनाथ सिंह, बीके शुक्ला, योगेश बाजपेयी, जितेंद्र बहादुर सिंह, ओमप्रकाश यादव, विनोद मिश्रा, धर्मेंद्र यादव, दीना महराज, रामहेत सिंह, रज्जन सिंह, निर्भय लाला आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed