{"_id":"64e3c13c7f3f80ae3c04a734","slug":"loader-overturned-on-the-highway-30-kanwar-passengers-injured-unnao-news-c-221-1-sknp1054-2098-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: तालाब में डूबकर किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: तालाब में डूबकर किसान की मौत
Tue, 22 Aug 2023 01:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Tue, 22 Aug 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
तालाब में डूबकर किसान की मौत
दोपहर में घर से निकला था, शाम को मिला शव
संवाद न्यूज एजेंसी
मौरावां। खाना खाने के बाद घर से निकले किसान का शव तालाबा में उतराता मिला। चरवाहों ने शव देख परिजनों को सूचना दी। परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। कोई आरोप न होने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थानाक्षेत्र की ग्राम पंचायत मवई के मजरे हरिवंशखेड़ा निवासी श्रीकृष्ण कुरील (48) सोमवार दोपहर में घर से खाना खाकर खेतों की ओर जाने की बात कहकर निकला था। शाम करीब 4:30 बजे गांव के ही रामसागर तालाब में उसका शव उतराता मिला। चरवाहों ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। घटना के बाद कोहराम मच गया। पुलिस ने जांच की। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया। सिर्फ पांच बिसुआ खेती होने से श्रीकृष्ण मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। पति की मौत से पत्नी कमला देवी, बेटा आशीष, अभिषेक बेहाल हैं। घटना की सूचना पर एसडीएम पुरवा अतुल कुमार ने लेखपाल को मौके पर भेजा। जांच रिपोर्ट शासन को भेजने की बात कही।