{"_id":"6872b2af2abeda4e6905cda0","slug":"link-road-closed-for-construction-of-main-gate-of-temple-five-thousand-people-troubled-unnao-news-c-221-1-uno1004-133871-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: मंदिर के मुख्यद्वार निर्माण के लिए बंद की लिंक रोड, पांच हजार आबादी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: मंदिर के मुख्यद्वार निर्माण के लिए बंद की लिंक रोड, पांच हजार आबादी परेशान
Sun, 13 Jul 2025 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
सोनिक (उन्नाव)। बिछिया के बरिगवां स्थित जालिपा देवी मंदिर का पर्यटन विभाग सुंदरीकरण करा रहा है। मंदिर के मुख्यद्वार का निर्माण कराया जा रहा है। इसलिए जालिपा देवी मंदिर से पुरवा- मौरावां मार्ग जाने वाली लिंक रोड़ बंद कर दी गई है। वैकल्पिक मार्ग दलदल हो गया है। इससे पांच आबादी को परेशानी हो रही है।
बिछिया ब्लाक क्षेत्र के बरिगवां स्थित प्राचीन मां जालिपा देवी मंदिर का 1.94 करोड़ से सुंदरीकरण कराया जा रहा है। मंदिर से पुरवा-मौरावां से जुड़ी सड़क पर मंदिर का मुख्यद्वार का निर्माण कराया जा रहा है। इससे मार्ग बंद चल रहा है। बगल की दुकानों के पीछे से जेसीबी से मिट्टी समतल करके वैकल्पिक मार्ग बना दिया गया था, लेकिन अब बारिश वैकल्पिक मार्ग में कीचड़ हो गया है। कीचड़ इस प्रकार है कि पैदल निकलना मुश्किल हो रहा है। जबकि इस मार्ग से दही औद्योगिक क्षेत्र में नौकरी - रोजगार के लिए इछौली, अटेसुवा, गोडवा, लहिया, देवरी, खत्रिन खेड़ा सहित 12 से अधिक गांव की पांच हजार आबादी का आवागमन होता है। मौजूदा लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
--
बोले जिम्मेदार
लोगों को आवागमन के लिए व्यवस्था कराई जाएगी। वैकल्पिक मार्ग दुरुस्त कराया जाएगा। ताकि बरसात में लोगों को आवागमन में दिक्कत न हो।
- क्षितिज द्विवेदी, एसडीएम, सदर