फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   License of 22 Nursing Homes renewal application canceled

उन्नावः 22 नर्सिंग होम के लाइसेंस नवीनीकरण आवेदन रद्द

Mon, 24 Oct 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Oct 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
License of 22 Nursing Homes renewal application canceled
उन्नाव। जिले के 22 निजी अस्पतालों के नवीनीकरण को निरस्त कर दिया गया है। इनमें से किसी में भी आग से बचाव के इंतजाम नहीं मिले हैं। अग्निशमन विभाग की एनओसी न होने पर सीएमओ ने कार्रवाई की है। उन्होंने संचालकों को नर्सिंगहोम बंद करने की नोटिस दी है।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि अगर संचालन होते पाया गया तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। निजी अस्पतालों के नवीनीकरण की प्रक्रिया ऑनलाइन होने के साथ अस्पतालों का संचालन करना अब कठिन हो गया। अस्पतालों की हर साल होने वाली नवीनीकरण की प्रक्रिया के क्रम में इस साल 108 अस्पताल संचालकों ने ऑनलाइन आवेदन किया था।
विज्ञापन

आवेदन के बाद हुई जांच में 22 अस्पताल ऐसे मिले हैं। जिनके संचालकों ने फायर की एनओसी लगाना तो दूर अस्पताल में आग से बचाव के उपकरण तक नहीं लगाए हैं। आवेदन के बाद शासन स्तर से कराई गई जांच में इसका खुलासा हुआ है। सीएमओ ने इनके आवेदन निरस्त कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि अवेदन प्रक्रिया में भी फायर एनओसी न लगने से इन अस्पतालों की जांच की गई थी। फायर एनओसी तो दूर आग से बचाव के उपकरण तक अस्पताल में नहीं लगाए गए हैं। इससे आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं।

इन अस्पतालों का निरस्त हुआ आवेदन
महक हॉस्पिटल, शुभनयन हॉस्पिटल, नारायण हॉस्पिटल, श्रीपूजा हॉस्पिटल, सुषमा हॉस्पिटल पीडीनगर, नंदनी हॉस्पिटल, मिनी चैरिटेबल, वीएन हॉस्पिटल, सहारा हॉस्पिटल, सर्जिकल हॉस्पिटल, सीपी मेमोरियल, अभिषेक हॉस्पिटल, न्यू शिव, पीएल वर्मा हास्पिटल, पल्स हॉस्पिटल, श्री साईं हॉस्पिटल, अपोलो हॉस्पिटल, कृष्णा मेडिकल सेंटर, अपना हॉस्पिटल, चरक मेडिकल सेंटर और आस्था हॉस्पिटल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed