फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Lekhpal, who was making video of illegal soil mining, was threatened

Unnao News: अवैध मिट्टी खनन का वीडियो बना रहे लेखपाल को दौड़ाया, धमकी

Wed, 24 May 2023 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Wed, 24 May 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Lekhpal, who was making video of illegal soil mining, was threatened
उन्नाव। सदर कोतवाली के ख्वाजगीपुर में एक ईट भट्ठा के पास अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर पहुंचे लेखपाल ने वीडियो बनाना शुरू किया तो लोगों ने लाठी-डंडे लेकर दौड़ा लिया। किसी तरह खुद को बचाते हुए बाइक से कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी।
विज्ञापन

लेखपाल अनुराग सिंह परिहार को ख्वाजगीपुर गांव के पास अवैध खनन की सूचना मिली थी। वह पहुंचे तो कुछ लोगों ने लाठी- डंडे लेकर दौड़ा लिया। लेखपाल वहां से बाइक लेकर भागा। पीड़ित के अनुसार रास्ते में कार सवारों ने रोका और गालीगलौज करते हुए दोबारा क्षेत्र में नजर ना आने की धमकी दी। लेखपाल से वहां से भागने के बाद अधिकारियों को सूचना दी। इसपर सिटी मजिस्ट्रेट विनय कुमार गुप्ता, प्रभारी एसडीएम अंकित शुक्ला, नायब तहसीलदार तनवीर अहमद व सहायक श्रमायुक्त एसएन नागेश के साथ मौके पर पहुंचे। यहां पर अधिकारियों ने अलग, अलग बिंदुओं पर जांच की। नायब तहसीलदार ने खनन की पड़ताल की। वहीं सहायक श्रमायुक्त एसएन नागेश ने ईट भट्ठे में बाल श्रम के बिंदु पर जांच की तो चार किशोर काम करते मिले। बयान दर्ज किए और भट्टा संचालक ोक नोटिस भेजने के निर्देश दिए। देर शाम लेखपाल ने सदर कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed