{"_id":"7f8068f51feebbfda5e34b32b4343650","slug":"lawyers-performed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों ने प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों ने प्रदर्शन किया
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Fri, 14 Aug 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। अधिवक्ता के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज वकील और उग्र हो गए हैं। उन्होंने रोड पर निकलकर प्रदर्शन किया। कचहरी में हो रहे सभी कार्यों को बंद कराया।
विज्ञापन
नौ दिन पूर्व शहर में दो दुकानदारों में हुई व्यापारिक प्रतिस्पर्धा के चलते मारपीट में बीच-बचाव करने पहुंचे एक वकील की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी थी। वकीलों ने इसका विरोध शुरू किया और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी करने की मांग पुलिस प्रशासन से की। ऐसा न करने पर वकीलों ने न्यायिक कार्य से बहिष्कार करते हुए हड़ताल घोषित कर दी।
विज्ञापन
नौवें दिन वकील सड़क पर उतर आए और पुलिस व जिला प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। अधिवक्ता मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। वहीं, वकीलों ने लगातार दूसरे दिन रजिस्ट्री ऑफिस में भी काम नहीं होने दिया। वकील सुबह रजिस्ट्री ऑफिस पहुंचे और वहां काम करने आए लोगों से काम न करने की बात कही। वकीलों के तेवर तल्ख देख कर्मचारियों ने भी काम नहीं किया।
विज्ञापन
बार एसोसिएशन उन्नाव के अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह व महामंत्री दीप नारायण त्रिवेदी की माने तो जब तक पुलिस व जिला प्रशासन द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जाती है तब तक विरोध लगातार जारी रहेगा। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष सतीश शुक्ला, गिरीश मिश्रा, पूर्व मंत्री राजेश सिंह, हृदय प्रकाश श्रीवास्तव, एडवोकेट सिद्धांत अवस्थी, अजय द्विवेदी, धर्मेंद्र वर्मा, अजय सिंह, विवेक मिश्र आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।