फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Lakhs stolen in two houses including BJP leader

भाजपा पदाधिकारी समेत दो घरों में लाखों की चोरी

Thu, 03 Feb 2022 07:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 07:09 PM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen in two houses including BJP leader
औरास। धमियाना गांव में भाजपा के जिला मंत्री सहित दो घरों से चोराें ने नकदी व जेवर समेत लाखों का माल पार कर दिया। पुलिस घटनाओं की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

औरास थाना क्षेत्र के धमियाना गांव निवासी भाजपा के जिला मंत्री सरोज सिंह छह भाइयों में पांचवें नंबर के हैं। दूसरे भाई कोलकाता व लखनऊ में रहते हैं। बुधवार को सरोज सिह की मां कमला सिंह, पत्नी बबिता सिंह और बेटा सोमेंद्र सिंह हरदोई के कासिमपुर थाना क्षेत्र के बेंहदर गांव निवासी बहन उमा सिंह के जेठ के बेटे के तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। सरोज सिंह और इनकी बेटी आंशिका सिंह घर पर थीं।

रात लगभग 10 बजे दोनों लोग खाना खाकर घर के बाहर वाले कमरे में सो गए। देर रात छत के सहारे घर में दाखिल हुए चोरों ने चार कमरों के ताले तोड़कर अंदर रखी अलमारियों और बक्सों से 1.50 लाख रुपये और लगभग चार लाख के जेवरात पार कर दिए। यहां से निकल कर चोरों ने गांव के ही नरेंद्र सिंह के घर को निशाना बना एक लाख के जेवर पार कर दिए। गुरुवार सुबह घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों घरों में जांच के बाद शीघ्र खुलासे का भरोसा दिया है। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed