{"_id":"686ebf662fc319833d0ea75f","slug":"lakhs-of-rupees-stolen-from-three-houses-including-the-village-head-in-one-night-unnao-news-c-221-1-uno1001-133729-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: ग्राम प्रधान सहित तीन घरों में एक ही रात में लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: ग्राम प्रधान सहित तीन घरों में एक ही रात में लाखों की चोरी
Thu, 10 Jul 2025 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
चकलवंशी। रऊकरना गांव में चोरों ने मंगलवार रात ग्राम प्रधान, किराना दुकानदार सहित तीन घरों को निशाना बनाया। पीड़ितों के अनुसार तीनों घर से कुल 29 लाख कीमत के सोने-चांदी के जेवर और 3.70 लाख रुपये की चोरी हुई है। प्रधान की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच की। ग्राम प्रधान के घर में लगी एलईडी तोड़कर चोर डीवीआर भी उठा ले गए। घटना से ग्रामीणों में दहशत है।
माखी थाना के रऊकरना गांव के प्रधान विनोद रावत के घर में पीछे की दीवार से चढ़कर चोर घर में दाखिल हुए। पीड़ित के अनुसार कमरे का ताला तोड़कर चोर अलमारी में रखे पांच लाख कीमत के जेवर और एक लाख रुपये ले गए। घटना के समय पूरा परिवार बाहर वाले कमरे में सो रहा था। चोरों ने आंगन का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया था। सुबह उठने पर चोरी की जानकारी हुई।
दूसरी घटना, ग्राम प्रधान के पड़ोसी किराना दुकानदार सुनील के घर में छत के रास्ते दाखिल हुए। घर में उनकी पत्नी ममता तीन बच्चों के साथ बरामदे में सो रही थीं। पीड़ित के अनुसार चोर ने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर नौ लाख जेवर और 70 हजार रुपये पार कर दिए।
विज्ञापन
तीसरी घटना में चोरों ने इसी गांव के बस चालक रामबाबू के घर में पीछे बने शौचालय की छत से चढ़कर अंदर पहुंचे। घटना के समय परिवार मकान की छत पर सो रहा था। जीने में पहुंचकर चोरों ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद रामबाबू, उसके भाई आशू, अनुराग और माता लाली की लगभग 15 लाख कीमत के जेवर और दो लाख रुपये पार कर दिए। बुधवार सुबह सोकर उठने पर घटना की जानकारी हुई।
तीन घरों में चोरी की सूचना पर सीओ सफीपुर मधुपनाथ मिश्रा पहुंचे और फॉरेंसिक टीम से जांच कराई। उन्होंने आशंका जताई कि तीनों ही घरों में चोरी करने वाले परिचित या घर आने-जाने वाले लोग शामिल हो सकते हैं। बताया कि तीनों घटनाओं का जल्द खुलासा किया जाएगा।