{"_id":"6245fc5f18561f5d9704b1e7","slug":"kidnap-unnao-news-knp6886234196","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों ने युवती को कार में खींचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवकों ने युवती को कार में खींचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफीपुर। कस्बे के एक मोहल्ला की महिला ने चार लोगों पर बेटी को कार से अगवा करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस के सक्रिय होते ही आरोपी शारदा नहर पुल पर युवती को कार से उतार कर भाग गए। पुलिस को युवती सकुशल मिल गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
महिला का आरोप है कि गुरुवार को उसकी 22 वर्षीय बड़ी बेटी अपनी छोटी बहन के साथ पासबुक में इंट्री कराने उन्नाव-हरदोई मार्ग स्थित बैंक ऑफ इंडिया गई थी। वहां से लौटते वक्त कस्बे के बखना तालाब निवासी करन, डाक बंगला के पास रहने वाले गोविंद दो साथियों के साथ कार से पहुंचे और दोनों बेटियों को रोक लिया। इसके बाद बड़ी बेटी को कार में जबरन बिठाकर ले गए। छोटी बेटी रोते हुए घर पहुंची और घटना की जानकारी दी।
कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपियों में दो नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शारदा नहर पुल के पास युवती सकुशल मिल गई है। आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।