फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   keep eye on sapa purw rajya minister at home

सपा के पूर्व राज्यमंत्री घर पर रहे नजरबंद

Wed, 14 Sep 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
keep eye on sapa purw rajya minister  at home
उन्नाव। लखनऊ में सपा के प्रदर्शन में जिले के सपाइयों के शामिल होने को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। पूर्व राज्यमंत्री के लखनऊ जाने की सूचना पर सुबह पांच बजे ही पुलिस ने उन्हें घर पर नजरबंद कर दिया। पुरवा में भी पूर्व विधायक व एमएलसी के घर पर पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

बुधवार सुबह पूर्व राज्यमंत्री सुधीर रावत के लखनऊ में होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जाने की सूचना पर कोतवाल राजेश पाठक, कई चौकी इंचार्ज और एलआईयू इंस्पेक्टर उनके मोतीनगर स्थित घर पहुंच गए।
विज्ञापन

उन्हें घर पर ही रोक दिया गया। पूर्व राज्यमंत्री ने इसे विपक्ष की आवाज दबाने वाला कदम बताया। उन्होंने कहा कि ये अति है और ज्यादा दिन नहीं चलेगी। सपा कार्यालय के बाहर भी पुलिस कर्मी मुस्तैद रहे। वहीं हिलौली क्षेत्र के दो बड़े नेता लखनऊ में ही थे। मौरावां थाना प्रभारी अमरनाथ यादव ने बताया कि एहतियात के तौर पर पूर्व विधायक उदयराज यादव के पैतृक घर कूटीखेड़ा और पूर्व एमएलसी सुनील सिंह यादव के बचुआखेड़ा स्थित घर पर दरोगा व दो सिपाही लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed