फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Kanpur-Lucknow fired freight train on track

कानपुर-लखनऊ ट्रैक पर पलटी मालगाड़ी

Fri, 13 Jan 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Fri, 13 Jan 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
Kanpur-Lucknow fired freight train on track
derailed coaches - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 इसी रूट पर करीब 20 मिनट पहले टाटा-छपरा एक्सप्रेस भी गुजरी थी। हादसे में ओएचई लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गया। इससे अप लाइन की ट्रेनों को भी अलग-अलग स्टेशनों पर रोक दिया गया है। लखनऊ और कानपुर से रेल अफसरों की टीम मौके पर पहुंच। हादसे की जांच की बात कही जा रही है। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन

  कानपुर से लखनऊ की ओर जा रही मालगाड़ी नंबर डब्ल्यूडीजी 412475 कुल 24 बोगियां लेकर गुरुवार शाम 5.40 बजे गंगाघाट रेलवे स्टेशन (कानपुर बायां किनारा) से गुजरी। वह स्टेशन से करीब दो किलोमीटर आगे छमक नाली पुलिया से गुजर रही थी कि पोल नंबर 64/14 के पास इंजन के पीछे लगी छह नंबर बोगियां पटरी से उतर गई। इसके बाद पीछे की 10 बोगियां धड़धड़ाते हुए आपस में टककराई और पलट गई। तेज धमाका सुन आसपास के गांवों के लोग सहम गए। घटनास्थल के आसपास ओएचई लाइन के पोल भी क्षतिग्रस्त होने से विद्युत लाइन टूट गईं। हादसे के बाद मालगाड़ी के चालक आलोक शुक्ला ने रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी। आनन-फानन अन्य ट्रेनों का आवागमन रोक दिया गया। साढ़े चार घंटे मरम्मत के बाद अप ट्रैक शुरू कर दिया गया है। इस दौरान विभिन्न स्टेशनों पर फंसी ट्रेनों को रवाना किया गया। जबकि डाउन ट्रैक की मरम्मत में दो तीन दिन लगने की संभावना है।  डीआरएम एके लाहोटी ने बताया कि डाउन ट्रैक की मरम्मत में अभी दो से तीन दिन का समय लगेगा। उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पता चलेगा कि हादसे के पीछे क्या वजह रही।
विज्ञापन

---------------
इन ट्रेनों का रूट बदला
 हादसे के चलते दिल्ली से लखनऊ की ओर जाने वाली वैशाली एक्सप्रेस, कैफियत एक्सप्रेस, आगरा इंटरसिटी, गोरखधाम एक्सप्रेस, झांसी इंटरसिटी एक्सप्रेस का शुक्रवार को रूट बदल दिया गया है। इन ट्रेनों को मुराबादाद और इलाहाबाद रूट से निकाला जाएगा। इसके अलावा लखनऊ -कानपुर के बीच चलने वाली एलकेएम ट्रेनों को उन्नाव तक ही चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed