फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: सपाइयों ने पैदल मार्च कर मांगा मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा

Fri, 09 Oct 2026 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
unnao news
पदा​धिकारियों के साथ पैदल मार्च निकालते जिलाध्यक्ष। स्रोत: कार्यकर्ता
उन्नाव। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सपाइयों ने पैदल मार्च निकाला। वोट बचाओ-देश बचाओ के नारे लगाते हुए सपाई पांच किलोमीटर की दूरी तय कर आंबेडकर पार्क पहुंचे और प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए मार्च का समापन किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत निकाले गए पैदल मार्च में शामिल होने के लिए सपाई बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे सिविल लाइन स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे। जिलाध्यक्ष जयचंद्र विमल के नेतृत्व में निकाले गए पैदल मार्च में नारेबाजी करते हुए डीएम आवास, हरदोई पुल, आईबीपी तिराहा, बड़े चौराहा से कचहरी पुल होते हुए आंबेडकर पार्क पहुंचे। डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए संविधान की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करने की बात कही।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र में निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया बेहद जरूरी है। प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रहना चाहिए और किसी भी पात्र मतदाता को मताधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने कहा कि लोकतंत्र की बुनियाद जनता के मताधिकार पर टिकी है। चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक उदयराज यादव, सुंदर लाल लोधी, बदलू खां, रामबरन कुरील, राधेलाल रावत, सुधीर रावत, राम कुमार, अभिनव कुमार, आंचल वर्मा, मुन्ना अल्वी, धर्मेंद्र यादव, मंजीत यादव, राजेश मिश्रा, युवजन सभा जिलाध्यक्ष अमन अंजुम, छोटेलाल भारती आदि भी शामिल रहे।
एसडीएम से सपाइयों की बहस
मार्च के आगे सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह, एसडीएम सदर राजेश विश्वकर्मा व सीओ सिटी विनी सिंह चल रही थीं। इसी बीच कुछ सपाइयों की एसडीएम सदर से बहस होने लगी। मामला गंभीर होने लगा तो अन्य अधिकारियों व कोतवाली प्रभारी ने किसी तरह से मामला संभाला। इसके बाद एसडीएम वहां से लौट गए। देर शाम मामला सोशल मीडिया में वायरल हो गया।

फोटो-23
कांग्रेसियों ने जिला निर्वाचन कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन
उन्नाव। कांग्रेसियों ने भी वोट चोरी का आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। शहर अध्यक्ष फैज फारूकी के नेतृत्व में कांग्रेसी पार्टी कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचे। यहां मुख्य चुनाव आयुक्त का फोटो जलाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस की सतर्कता से सफल नहीं हो सके।

इसके बाद कार्यालय गेट के बाहर सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे। कांग्रेसियों ने कहा कि दिल्ली में हुए आंदोलन के दौरान जिस तरह से राहुल गांधी के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व नगर अध्यक्ष दिनेश शुक्ला, सुमित गुप्ता, तन्मय श्रीवास्तव, आशीष त्रिपाठी, जंगबहादुर सिंह, सुभाष सिंह, चंद प्रकाश शुक्ला भी मौजूद रहे।

पदाधिकारियों के साथ पैदल मार्च निकालते जिलाध्यक्ष। स्रोत: कार्यकर्ता

पदाधिकारियों के साथ पैदल मार्च निकालते जिलाध्यक्ष। स्रोत: कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed