फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Sub-station operator dies while connecting jumper at power house

जिंदा जल गया ऑपरेटर: 33 केवी लाइन पर काम कर रहा था, जेई ने बिना बताए कर दी बिजली चालू; दहला देगा वीडियो

Fri, 09 Oct 2026 10:41 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Published by: विकास कुमार Updated Fri, 09 Oct 2026 10:41 PM IST
सार

आरोप है कि जूनियर इंजीनियर (जेई) ने बिना किसी पूर्व सूचना या शटडाउन की पुष्टि के अचानक बिजली की सप्लाई शुरू कर दी। करंट की चपेट में आते ही ऑपरेटर गंभीर रूप से झुलस गया और देखते ही देखते उसके शरीर में आग लग गई।

विज्ञापन
Sub-station operator dies while connecting jumper at power house
जिंदा जल गया बिजली ऑपरेटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के औरास पावर हाउस में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। 33 केवी लाइन पर जंपर बनाते समय जेई की लापरवाही के कारण अचानक सप्लाई शुरू कर दी गई, जिसकी चपेट में आकर जंपर जोड़ रहा सब-स्टेशन ऑपरेटर गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद से पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

विज्ञापन


Trending Videos

बिना सूचना के शुरू की गई सप्लाई
प्राप्त जानकारी के अनुसार, औरास पावर हाउस में ऑपरेटर 33 केवी लाइन पर जंपर जोड़ने का काम कर रहा था। आरोप है कि जूनियर इंजीनियर (जेई) ने बिना किसी पूर्व सूचना या शटडाउन की पुष्टि के अचानक बिजली की सप्लाई शुरू कर दी। करंट की चपेट में आते ही ऑपरेटर गंभीर रूप से झुलस गया और देखते ही देखते उसके शरीर में आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और तुरंत एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

पावर हाउस में लगी आग, दमकल नहीं पहुंची
इस भयानक हादसे की वजह से पावर हाउस के अंदर भी आग लग गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी, आरोप है कि काफी देर तक दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने खुद ही एकजुट होकर किसी तरह आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

मुआवजे की मांग और मुकदमा दर्ज
घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने पावर हाउस पर मुआवजे की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर बिजली निगम के एसडीओ और सीओ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। जनाक्रोश को बढ़ता देख पुलिस ने आनन-फानन में एसडीओ को मौके से सुरक्षित हटाया और परिजनों को सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया।

पांच पर एफआईआर
प्रशासनिक कार्रवाई के तहत इस मामले में एक्सईन, एसडीओ और जेई समेत कुल पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed