फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Kanha Goshala will be built in Nagar Panchayat

नगर पंचायत में बनेगी कान्हा गोशाला

Tue, 31 Dec 2019 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Kanha Goshala will be built in Nagar Panchayat
पुरवा नगर पंचायत में प्रस्तावित कान्हा गोशाला के लिए भूमि की नाप करते लेखपाल। - फोटो : UNNAO
पुरवा(उन्नाव)। किसानों को छुट्टा मवेशियों से निजात दिलाने के लिए नगर पंचायत में कान्हा गोशाला निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। सोमवार को राजस्व टीम ने प्रस्तावित भूमि पर जाकर पैमाइश की और गोशाला के लिए साढ़े चार बीघे भूमि का चिह्नांकन करके उसे नगर पंचायत प्रशासन को सौंप दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र में छुट्टा मवेशियों की धमाचौकड़ी से किसानों की रातों की नींद गायब हो चुकी है। किसान रात-दिन सिर्फ फसलों का बचाने की ही जद्दोजहद में लगा हुआ है। पूर्व में किसानों को मवेशियों से राहत दिलाने के लिए नगर पंचायत में एक कान्हा गोशाला का निर्माण कराने का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। जिसे शासन ने स्वीकृत करते हुए 1.66 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी। इसके बाद भूमि का चिह्नांकन कराया गया।
विज्ञापन

सोमवार को पुरवा-पाटन मार्ग पर मंडी समिति के पास कान्हा गोशाला के लिए साढ़े चार बीघा भूमि का चिह्नांकन करके नापजोख की गई। एसडीएम राजेश चौरसिया ने बताया कि गोशाला में कमरा, बरामदा, चाहरदीवारी, पानी आदि की व्यवस्था की जाएगी। भूमि की पैमाइश कराकर उसे नगर पंचायत की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। राजस्व निरीक्षकों में अभिनव सिंह चौहान, राजकिशोर व नगर पंचायत से पंकज कुमार मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम राजेश चौरसिया ने भीषमपुर स्थित गोशाला की व्यवस्थाएं जांची। यहां 43 के सापेक्ष 34 मवेशी पाए गए। जिसमें मात्र 10 जानवरों की टैंगिंग पाई गई। यहां टिनशेड तिरपाल से ढका था। एसडीएम राजेश चौरसिया ने कहा कि व्यवस्था सही मिली है। पशुचिकित्सक और खंड विकास अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान अभिनव सिंह चौहान व दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे। उधर, एसडीएम राजेश चौरसिया ने नगर में घूमकर आधा दर्जन लोगों को कंबल वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed