फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   kamdhenu yojna

52 लाख की लागत से स्थापित होगी मिनी कामधेनु योजना

Sun, 10 May 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 10 May 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
kamdhenu yojna

उन्नाव। मिनी कामधेनु योजना से जनपद में दुग्ध क्रांति लाने का दावा अधिकारी कर रहे हैं। 50 लाख रुपये से अधिक की लागत से मिनी कामधेनु योजना स्थापित की जा सकती है। पूर्व में चयनित लाभार्थियों में से कई आवेदनपत्र निरस्त कर दिए गए हैं। अब विभाग ने प्रतीक्षा सूची के लिए नए आवेदन मांगे हैं।

विज्ञापन


पशुपालन के क्षेत्र में दुग्ध विकास उद्यमिता के लिए जनपद में मिनी कामधेनु डेयरी इकाई (ब्याज मुक्त ऋण) स्थापना राष्ट्रीय कृषि विकास योजनांतर्गत वर्ष 2014-15 के मिनी कामधेनु योजना के लिए इच्छुक लोग आवेदन कर सकते हैं। योजना में पात्र चयनित लाभार्थियों में अल्पसंख्यक का चयन लक्ष्य पूर्ति के सापेक्ष प्राथमिकता पर होगा। प्रतीक्षा सूची में चयनित लाभार्थियों की प्राथमिकता उनकी चयन वरीयता के आधार पर दी जाएगी।
विज्ञापन


मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि 50 दुधारू गायों/भैंसों की एक यूनिट स्थापित होने की कुल लागत 52 लाख 35 हजार है। इसमें लाभार्थी को 25 प्रतिशत धनराशि मार्जिन मनी के रूप में वहन करनी होगी। 75 प्रतिशत धनराशि बैंक से ऋण के रूप में स्वीकृत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक में प्राप्त ऋण पर 12 प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर से ब्याज का भुगतान पांच वर्षों तक विभाग द्वारा संबंधित बैंक को किया जाएगा। ब्याज का भुगतान लाभार्थी नहीं करेगा। बताया कि लाभार्थी के पास शेड बनाने की भूमि के अतिरिक्त एक एकड़ भूमि होना आवश्यक है। दुधारु पशुओं की खरीद उप्र से बाहर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed