फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: खुशी ने 400 और 800 मीटर दौड़ में जीते स्वर्ण पदक

Fri, 09 Oct 2026 01:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
unnao news
एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दौड़ के लिए मैदान में मौजूद छात्राएं। स्रोत: आयोजक।
उन्नाव। पं. दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम में माध्यमिक शिक्षा विभाग की तीन दिवसीय जिलास्तरीय स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन नवाबगंज की छात्रा खुशी ने 400 और 800 मीटर दौड़ में दो स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन

डीएम घनश्याम मीना ने कबूतर उड़ाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। स्काउट गाइड के विद्यार्थियों ने मार्चपास्ट किया। खिलाड़ियों ने मशाल प्रज्ज्वलित कर मैदान का चक्कर लगाया। पहले दिन अंडर-17 बालिका वर्ग की 400 और 800 मीटर दौड़ में नवाबगंज की खुशी ने स्वर्ण पदक जीतकर दोहरी सफलता हासिल की। बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में सुधीर ने स्वर्ण जीता। अंडर-19 बालिका वर्ग की 100 मीटर में सोफिया ने स्वर्ण तथा 800 मीटर दौड़ में संध्या ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

अंडर-19 बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में अभिषेक ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अंडर-14 बालिका वर्ग की 600 मीटर में साक्षी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। औरास के रामपुर गढ़ौवा के राम ने शॉटपुट में स्वर्ण तथा रोहित ने 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। विजेताओं को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन जिला क्रीड़ा सचिव नवीन सिन्हा ने किया। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सब्बरवाल, संयोजक हृदय राम वर्मा, कुष्मेश कुमार सहित विभिन्न इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्य अजय सिंह यादव, परमात्मा शरण, शिव बाबू सरोज, कमलेश कुमार और मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।

एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दौड़ के लिए मैदान में मौजूद छात्राएं। स्रोत: आयोजक।

एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दौड़ के लिए मैदान में मौजूद छात्राएं। स्रोत: आयोजक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed