फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Junior engineer of electricity department injured in road accident dies

Unnao News: मार्ग दुर्घटना में घायल बिजली विभाग के अवर अभियंता की मौत

Mon, 05 May 2025 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Mon, 05 May 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Junior engineer of electricity department injured in road accident dies
औरास (उन्नाव)। मार्ग दुर्घटना में घायल बिजली विभाग के अवर अभियंता की इलाज के दौरान मौत हो गई, पत्नी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के बनौनी गांव निवासी वीरेंद्र कुमार (31) पुत्र श्रीराम सीतापुर जिले के महमूदाबाद में बिजली विभाग में अवर अभियंता थे, रविवार को वह पत्नी गीतांजलि (24) के साथ बाइक से घर जा रहे थे। उन्नाव-संडीला मार्ग पर इनायतपुर बर्रा गांव के पास दूसरी बाइक से टकरा गए थे। घटना में दंपती और दूसरी बाइक सवार गोविंदापुर निवासी सुधांशु (20) और अजीज (21) घायल हो गए थे, घायलों को सीएचसी लाया गया था वहां से दंपती को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया था।

सोमवार सुबह 9:30 बजे वीरेंद्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से परिजन परेशान हैं। वीरेंद्र का विवाह 14 फरवरी 2024 को शिकोहाबाद के आमरी में हुआ था। पत्नी सात महीने की गर्भवती है। मृतक चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था, मां देवकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed