{"_id":"68910af9e219dc8cc60f40d9","slug":"joint-of-bridge-built-on-river-sai-opened-shore-sunken-unnao-news-c-221-1-sknp1055-135010-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सई नदी पर बने पुल का जोड़ खुला, धंसा किनारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सई नदी पर बने पुल का जोड़ खुला, धंसा किनारा
Tue, 05 Aug 2025 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
औरास में सईं नदी पुल क्षतिग्रस्त होने से स्लैब ज्वाइंट के निकले एंगल।
- फोटो : औरास में सईं नदी पुल क्षतिग्रस्त होने से स्लैब ज्वाइंट के निकले एंगल।
औरास (उन्नाव)। औरास से निकली सई नदी पर बने पुल का ज्वाइंट खुलने से स्लैब में दरार हो गई है। इससे पुल एक किनारे से धंस गया। जिसके चलते पुल से आवागमन खतरनाक हो गया है। पीडब्ल्यूडी जेई ने मौके पर पहुंचकर जांच की और रक्षाबंधन के बाद मरम्मत कराने की बात कही।
संडीला-चकलवंशी मार्ग पर कस्बा औरास के पास से निकली सईं नदी पर वर्ष 1965 में पुल बना था। समय के साथ पुल के जर्जर होने पर वर्ष 2024 में 39 लाख रुपये से इसकी मरम्मत कराई गई थी। यह मार्ग जिला मुख्यालय को जोड़ता है, इसलिए इस पुल से काफी संख्या में रोजाना छोटे व बड़े वाहन निकलते हैं। इसी पुल के दूसरी ओर औरास ब्लाक मुख्यालय है। जहां रोजाना बड़ी संख्या में ग्रामीण आवागमन करते हैं।
यातायात अधिक होने से सोमवार को पुल के एक किनारे का ज्वाइंट खुल गया। इससे पुल की स्लैब पर बड़ी सी दरार आ गई और किनारा भी धंस गया। इसकी जानकारी मिलने पर लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता हरिशंकर श्रीवास्तव पुल की जांच करने पहुंचे। उन्होंने मजदूर को लगाकर धंसे हिस्से की फौरी तौर पर मरम्मत करा दी। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन के बाद मरम्मत कराई जाएगी। इसके लिए ट्रैफिक डायवर्जन भी करना पड़ेगा। बताया कि नए पुल के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है।