कड़ाके की ठंड में जैकेट लूट ले गए बदमाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनगंज। कोतवाली क्षेत्र में मोहान चौराहा के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक बाइक सवार को तमंचा लगाकर जैकेट उतरवा ली। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। बाइक से ठिठुरते हुए पीड़ित थाने पहुंचा और पुलिस को आपबीती बताई। पीड़ित के मुताबिक जैकेट में सात सौ रुपये भी थे।लखनऊ के राजाजीपुरम निवासी पंकज देर रात किसी काम से बाइक से हसनगंज आ रहा था। मोहान चौकी क्षेत्र के लखपेड़ा चौराहे के पास कमलापुर गांव की ओर से एक बाइक में सवार तीन बदमाश आए और पंकज को ओवरटेक कर पंकज की बाइक रुकवाई। बदमाशों ने तमंचा लगाकर उसकी जैकेट उतरवा ली और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। हालांकि पुलिस तहरीर न मिलने की बात कह रही है। मोहान चौकी इंचार्ज डीके मिश्र ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।