{"_id":"69ee639520635043a90b9828","slug":"irregularities-found-during-inspection-notice-issued-to-two-pesticide-shops-unnao-news-c-221-1-uno1023-149392-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: निरीक्षण में मिली अनियमितता, दो कीटनाशक दुकानों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: निरीक्षण में मिली अनियमितता, दो कीटनाशक दुकानों को नोटिस
Mon, 27 Apr 2026 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने अचलगंज व बीघापुर में कीटनाशक दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अनियमितता मिलने पर दो दुकानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं, एक दुकान से कीटनाशक के दो नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए है।
जिला कृषि रक्षा अधिकारी शशांक ने शनिवार को अचलगंज व बीघापुर में कीटनाशक की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्टॉक बोर्ड, रेट बोर्ड, वितरण व स्टॉक रजिस्टर, कैश मेमो आदि की जांच की गई। अनियमितता मिलने पर नवीन खुशहाली किसान सेवा केंद्र व मनोज बीज भंडार अचलगंज को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जबकि मे. शिव शक्ति बीज भंडार, अचलगंज मे दो कीटनाशक रासायनो के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। कृषि रक्षा अधिकारी ने दुकानदारों को नियमानुसार कीटनाशकों की बिक्री करने, दुकान पर संस्तुत मात्रा का बैनर व ग्रो सेफ पोस्टर अवश्य लगवाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने दुकानदारों को निर्धारित मूल्य पर बिक्री करने व आईपीएमएस पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य रूप से कराने के भी निर्देश दिए है।