फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Investigation started on the complaint against JE and contract workers

Unnao News: जेई व संविदाकर्मियों के खिलाफ हुई शिकायत पर जांच शुरू

Wed, 22 Mar 2023 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Mar 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Investigation started on the complaint against JE and contract workers
बीघापुर। गिरजा नगर बिजली उपकेंद्र में तैनात जेई व संविदा कर्मियों द्वारा चोरी के मामले में गलत फंसाने की धमकी देकर वसूली करने गलत एफआईआर दर्ज कराने की शिकायत की जांच शुरू हो गई है। विद्युत पारेक्षण खंड के अधिशाषी अभियंता व सहायक अभियंता उपकेंद्र पर पहुंचकर शिकायतकर्ताओं के बयान लिए।
विज्ञापन

बीघापुर विकासखंड के रुजिहई गांव के निवासी योगेश कुमार सिंह ने 28 फरवरी को उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक एम देवराज से गिरजा नगर उपकेंद्र में तैनात जेई व संविदाकर्मियों की शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि कर्मी जबरन घर से मीटर उखाड़ ले गए थे।
विज्ञापन

फर्जी बिजली चोरी का केस दर्ज करा दिया था। बिसेनमऊ निवासी ओंकार सिंह व सुघर सिंह ने जेई व उनके सहयोगी पर बिजली कनेक्शन देने के नाम पर 15000 वसूलने तथा उसके बाद भी काम न करने की शिकायत की थी। इस मामलों की जांच के लिए मंगलवार को अधिशासी अभियंता अनिल कुमार मिश्र व सहायक अभियंता आलोक कुमार गुप्ता उपखंड कार्यालय पहुंचे। जांच अधिकारियों ने तीनों शिकायतकर्ताओं के बयान दर्ज किए। जांच अधिकारियों ने बताया कि शिकायतकर्ताओं के बयान ले लिए गए हैं। जांच पूरी करके रिपोर्ट अधीक्षण अभियंता को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed