{"_id":"5ffb41418ebc3e317b355a85","slug":"interrogation-of-main-accused-and-friends-from-mumbai-unnao-news-knp6051812128","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई से आए मुख्य आरोपी व दोस्तों से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई से आए मुख्य आरोपी व दोस्तों से पूछताछ
विज्ञापन
हसनगंज। घर में सो रही महिला की हत्या में नामजद सगे भाइयों में मुख्य आरोपी वारदात के बाद चार अन्य साथियों के साथ मुंबई चला गया था। पुलिस टीम उन्हें लेने के लिए रवाना हुई थी पर वह खुद मुंबई से उन्नाव स्टेशन पहुंच गए। जहां से पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। नामजद मुख्य आरोपी के भाई को गांव से ही पुलिस ने उठा लिया था। उससे भी पूछताछ चल रही है। मुख्य आरोपी ने घटना से किसी तरह का सरोकार न होने की बात पुलिस से कही है। सच सामने लाने के लिए पुलिस नामजद भाइयाें व मुंबई गए दोस्तों की मोबाइल लोकेशन व कॉल डिटेल खंगाल रही है।
हसनगंज कोतवाली क्षेत्र लालपुर गांव निवासी एनआरआई बाबूलाल की (40) वर्षीय पत्नी रामदुलारी की बुधवार रात घर में सोते वक्त चाकू से हमलाकर हत्या कर दी गई थी। पहचान लेने पर हमलावरों ने मृतका की जुगुनदेई को भी चाकू मारकर घायल कर दिया था। घायल जुगुनदेई ने अपने बयान में मृतका रामदुलारी के भतीजे अरुण को पहचानने का दावा किया था। वहीं विदेश से लौटे मृतका के पति बाबूलाल ने शनिवार को भतीजे अरुण और रवि को हत्या में नामजद किया था। पुलिस के अनुसार हत्या वाली रात ही अरुण अपने चार अन्य साथियों के साथ मुंबई चला गया था। जिसे लेने के लिए टीम रवाना हुई थी। दबाव पड़ता देख अरुण व उसके साथी रविवार सुबह खुद ट्रेन से उन्नाव स्टेशन पहुंच गए। जहां से पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। सूत्रों के अनुसार अरुण व उसके भाई रवि ने घटना में शामिल होने से इनकार किया है। पुलिस ने अरुण रवि के अलावा चारों दोस्तों की मोबाइल लोकेशन व कॉल डिटेल खंगालनी शुरू की है। कोतवाल मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि कॉल डिटेल व मोबाइल की लोकेशन से सच सामने आ जाएगा। कहा कि कोई बेगुनाह जेल न जाने पाए, इसलिए हर बिंदु पर जांच की जा रही है।